फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cooperation Minister Arvind Sharma will hoist the flag, and 45 officers and employees will be honored.

Rohtak News: सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा फहराएंगे झंडा, 45 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

Mon, 26 Jan 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cooperation Minister Arvind Sharma will hoist the flag, and 45 officers and employees will be honored.
13... दिल्ली रोड पर आयकर भवन ​स्थित चौक पर गणतंत्र दिवस पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को सजाते
रोहतक। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा राजीव गांधी स्टेडियम में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह में झंडा फहराएंगे। साथ में 45 लोगों को सम्मानित करेंगे। समारोह से पहले एमडीयू स्थित राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन


डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि जिलास्तरीय समारोह में 8 टुकड़ियां परेड के मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगी। विभिन्न विद्यालयों के 1700 विद्यार्थी सामूहिक से शारीरिक अभ्यास का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लाढ़ोत गुरुकुल के विद्यार्थियों की ओर से मलखंब की प्रस्तुति, मॉडल स्कूल द्वारा समूह नृत्य, जेड ग्लोबल स्कूल द्वारा आई एम द फ्लेम समूह नृत्य, स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल की ओर से बैसाखी आधारित पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पठानिया पब्लिक स्कूल की ओर से नृत्य व जिम्नास्टिक, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की ओर से हरियाणवीं लोक नृत्य और आयुष विभाग की ओर से सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह का समापन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से राष्ट्रगान प्रस्तुत कर किया जाएगा।
....
महम में दादरी विधायक सुनील सांगवान व सांपला में जिप चेयरपर्सन मंजू हुड्डा करेंगी ध्वजारोहण
डीसी ने बताया कि जिलास्तरीय समारोह के अलावा गणतंत्र दिवस पर सांपला व महम में उपमंडल स्तरीय समारोह आयोजित किए जाएंगे। महम में दादरी के विधायक सुनील सांगवान बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे। सांपला में जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा बतौर मुख्यातिथि झंडा फहराएंगी।
...........
इन कर्मचारियों-अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित
पुलिस विभाग की ओर से पीएसआई मंजीत सिंह, सुखपुरा चौकी प्रभारी एएसआई सन्नी, खुफिया विभाग के एसआई पदम कुमार, सीटीएम कार्यालय की ओर से निधि नांदल, एसडीएम कार्यालय के सहायक देवेंद्र कुमार, एचएसवीपी के सुनील कुमार, महम चीनी मिल के सीएओ आनंद सिंह व खरीद अधिकारी विजय कुमार, रोडवेज निरीक्षक जसबीर सिंह, महिला एवं बाल विकास की डब्ल्यूसीडीपीओ शालिनी, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, टैक्स इंस्पेक्टर अमन कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई शिव शंकर, शिक्षा विभाग के टीजीटी ड्राइंग सत्यनारायण व फाइन आर्ट की सरोज और भैंसरू खुर्द स्कूल के कर्मचारी अंकित, खेल विभाग की टेबल टेनिस कोच भावना सैनी, धनवंती आर्य कन्या स्कूल आर्य नगर के प्राधानाचार्य डॉक्टर निर्मल गुगनानी, सामाजिक संस्था पितरों की छांव के महासचिव जितेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष अशोक पसरीजा और सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल को सम्मानित किया जाएगा।

.......
ये सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी व शिक्षक भी होंगे सम्मानित
सांपला के राजकीय मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल की पीजीटी भारती, गरनावठी स्कूल के डीपीई जितेंद्र वर्मा, शौरा कोठी निवासी एडवोकेट सन्नी लडवाल, खिलाड़की रैनकपुरा निवासी जिहान सहरावत, सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम नगर निवासी रणधीर भारद्वाज, साइकिलिस्ट सेक्टर-3 निवासी स्वीटी मलिक, मानसरोवर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र गुगनानी, डीएलएफ कॉलोनी निवासी सीए नरेश गुप्ता, जगदीश कॉलोनी निवासी अक्षित गोयल, प्रताप चौक निवासी शिवदत्ता मल उर्फ चाचा नाथी, सुखपुरा चौक निवासी योगेंद्र गोगा, अनीता बुधवार, गोविंद राम सिंघल, गुलशन शर्मा व आशीष पंवार, नरेंद्र कटारिया, आशुतोष गुप्ता, रोहित शर्मा, बसंत जैन, नवीन शर्मा, शिव कुमार सोलंकी, रोहिम मग्गू, अनिल चहल, कर्मबीर कौशिक व बिजेंद्र को भी सम्मानित किया जाएगा। शाम पांच बजे तक उक्त लोगों की सूची तैयारी हो गई थी। सूची की पुलिस वेरिफिकेशन कराई जा रही है। सुबह तक किसी का नाम कटने या जुड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed