फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cooch Behar Trophy: Haryana takes a 101-run lead over Tamil Nadu

कूच बिहार ट्रॉफी:: हरियाणा ने तमिलनाडु पर 101 रन की लीड ली

Tue, 02 Dec 2025 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy: Haryana takes a 101-run lead over Tamil Nadu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में सोमवार को हरियाणा ने तमिलनाडु पर 101 रनों की लीड ले ली। हरियाणा की टीम पहली पारी में दोपहर तक 171 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा ने शाम तक तमिलनाडु की टीम को भी 70 रन पर ऑलआउट कर दिया। मंगलवार को हरियाणा दूसरी पारी की शुरुआत करेगा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांच रन के स्कोर पर लगातार दो विकेट गिर गए। उसके बाद मोक्ष व निधीश ने संभली हुई बल्लेबाजी की व टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन 53 पर तीसरा विकेट गिर गया।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम पहली पारी में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की ओर से मोक्ष व अली ने 41-41 रन बनाए। तमिलनाडु की ओर से हेमचुदेशन जे ने चार, बीके किशोर ने तीन व शाविन ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु ने पहली पारी की शुरुआत की और टीम का कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया। तमिलनाडु की टीम केवल 70 रन पर ऑलआउट हो गई। तमिलनाडु की ओर से राघव ने 19 रन बनाए। हरियाणा की ओर से रोहतक के तन्मय ने 9 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed