{"_id":"686d5f85547f6384b2080341","slug":"consumers-said-even-after-coming-three-times-the-electricity-bill-was-not-resolved-rohtak-news-c-17-roh1019-686722-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: उपभोक्ता बोले-तीन बार आने के बाद भी नहीं हुआ बिजली बिल का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: उपभोक्ता बोले-तीन बार आने के बाद भी नहीं हुआ बिजली बिल का समाधान
Tue, 08 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 राजीव गांधी विद्युत भवन में जोन के मुख्य अभियंता के निर्देशन में बिजली अदालत के दौरान उपभोक
रोहतक। उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए बिजली निगम की ओर से अदालत आयोजित की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तीन बार अदालत में आने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
पावर हाउस चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें अलग-अलग स्थानों से पहुंचे छह उपभोक्ताओं ने शिकायत दी, जिसमें तीन की शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया।
वहीं, शेष तीन शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए निर्देश दिए गए। जोन के मुख्य अभियंता के निर्देश में अधीक्षक अभियंता मनिंदर कादियान ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि जोनल फोरम, उपभोक्ता निवारण फोरम व बिजली अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान किया जा रहा है। फिलहाल ब्याज माफी योजना के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों में कमी आई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
फोटो : 08
2018 के बाद से गलत बिजली बिल भेजा रहा है। नो ड्यूज से भी बकाया बिल निकलवाए गए हैं, जो क्लीयर हैं। तीन बार अधीक्षक कार्यालय में आने के बाद भी समाधान नहीं किया जा सका।
- जगदीश, बोहर।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो : 09
खेत में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। गेहूं कटाई के बाद किसी फसल की बुआई नहीं की गई। धान की रोपाई करनी है। 8 महीने से कनेक्शन के इंतजार में जमीन खाली पड़ी है।
- रामचंद्र, पोली।