फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congressmen demonstrated in the Municipal Corporation, said, not family identity card, family upset letter

Rohtak News: कांग्रेसियों ने किया नगर निगम में प्रदर्शन, बोले, परिवार पहचान पत्र नहीं, परिवार परेशान पत्र

Sat, 18 Mar 2023 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated in the Municipal Corporation, said, not family identity card, family upset letter
रोहतक। परिवार पहचान पत्र के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने नगर निगम के बाहर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कहा, यह परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) नहीं, बल्कि परिवार परेशान पत्र है। सरकार ऐसी योजनाओं को बंद करे। क्योंकि लोग कई-कई माह से निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन त्रुटियां दूर नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान एवं कांग्रेसी हेमंत बख्शी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है, लेकिन सरकार इस योजना पर रोक लगाने या इसे पूर्ण रूप से खत्म नहीं कर रही है। जबकि आम लोग इससे बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पीपीपी में इतनी त्रुटियां हैं कि लोग चार-चार माह से काम धंधा छोड़कर त्रुटि ठीक कराने के लिए घूम रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद महिला संगीता देवी ने बताया कि उनके परिवार ने चार सदस्य हैं और रोजगार केवल एक उनके पति के पास है। पति की आय 15 हजार रुपये प्रति माह है। साथ ही उनका परिवार 82 गज के मकान में रहता है। जबकि निगम ने पीपीपी बनाते हुए उनके घर को 250 गज दिखाया है। पति की आय 45 हजार रुपया महीना दिखा रखा है। इसे ठीक करवाने के लिए वो पिछले 4 माह से चक्कर काट रही हूं। वहीं, वार्ड 11 से कांग्रेस के निगम पार्षद कदम सिंह अहलावत ने कहा कि निगम द्वारा पीपीपी आईडी के सर्वे में खाली प्लाॅट दिखा रखा है, जबकि हकीकत में बहुमंजिला इमारतें बनी हुई हैं। इसका विरोध उन्होंने बार बार निगम हाउस की बैठक में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुंदर सैन, महेंद्र बत्तरा, धर्मबीर मग्गू , पंकज कपूर, सुरेश राणा, जगदीश गांधी, अनिल दुरेजा , दिनेश नरूला, अनुराग परवाना, रवि मल्होत्रा, संजय माने, पंकज वाधवा, अनिल सहगल, राकेश कपूर, राजू कोचर, कपीश खुराना, यश आहूजा, मुकेश सोनी, संदीप सहगल, जय भगवान, बिल्लू अहलावत व कैलाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed