फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress will form government with majority, high command will take Chief Minister's decision on the opinion of MLAs: Hooda

बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस, आलाकमान लेगा विधायकों की राय पर मुख्यमंत्री का फैसला : हुड्डा

Sun, 06 Oct 2024 04:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Congress will form government with majority, high command will take Chief Minister's decision on the opinion of MLAs: Hooda
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा लोकसभा चुनाव में हाफ और विधानसभा चुनाव में साफ हो गई है। मुख्यमंत्री तय करने में विधायकों की राह अहम रहेगी, इनकी राय पर आलाकमान फैसला लेगा।
विज्ञापन

डी-पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर रही। क्योंकि 2014 में प्रदेश विकास के मामले में नंबर एक था, लेकिन 10 साल में भाजपा ने प्रदेश को बेरोजगारी व अपराध में नंबर एक बना दिया। लोगों ने वोट की चोट से अपना गुस्सा निकाला और कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है। कुमारी सैलजा के बयान व मुख्यमंत्री के चयन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में एक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री का चयन होता है। पहले विधायकों की राय ली जाएगी, इसके बाद ही आलाकमान तय करेगा। कांग्रेस में फूट पर हुड्डा बोले, फूट कांग्रेस में नहीं, बल्कि भाजपा में है। एक तरफ अनिल विज तो दूसरी तरफ राव इंद्रजीत मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed