{"_id":"69ada3ac6705b14cda01b015","slug":"congress-should-not-ignore-the-dsc-community-it-should-get-representation-in-rajya-sabha-and-lok-sabha-kharkiya-rohtak-news-c-17-roh1020-820965-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएससी समाज की अनदेखी न करे कांग्रेस, राज्यसभा व लोकसभा में मिले प्रतिनिधित्व : खरकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएससी समाज की अनदेखी न करे कांग्रेस, राज्यसभा व लोकसभा में मिले प्रतिनिधित्व : खरकिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राेहतक। धानक जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने कहा कि कांग्रेस को डीएससी और धानक समाज की लगातार हो रही अनदेखी पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है लेकिन आज तक धानक समाज के किसी नेता को न तो लोकसभा का टिकट दिया गया और न ही राज्यसभा में भेजा गया।
उन्होंने कहा कि धानक समाज सहित डीएससी वर्ग ने हमेशा कांग्रेस को वोट बैंक के रूप में समर्थन दिया है लेकिन लंबे समय से इस समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मांग की है कि वे डीएससी समाज की आवाज सुनें और भविष्य में लोकसभा, विधानसभा और राज्यसभा चुनावों में समाज को उचित भागीदारी दें।
संदीप खरकिया ने कहा कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के समय डीएससी समाज को टिकट न दिए जाने से समाज में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज राजनीतिक रूप से जागरूक है और अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना जानता है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले डीएससी समाज से किए वादों को निभाते हुए टिकट वितरण और कैबिनेट में समाज को उचित सम्मान दिया है। इसलिए कांग्रेस को भी समाज को समान सम्मान और प्रतिनिधित्व देना चाहिए।