{"_id":"64f0fa6a7ed4df02c50ea8b7","slug":"congress-is-not-liking-the-decision-of-reservation-in-promotion-grover-rohtak-news-c-17-roh1020-236029-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति में आरक्षण का फैसला कांग्रेस को नहीं आ रहा रास : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति में आरक्षण का फैसला कांग्रेस को नहीं आ रहा रास : ग्रोवर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
विधानसभा में कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के बैकवर्ड क्लास और अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण को लेकर दिए बयान की भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने निंदा की है।
पूर्व मंत्री ने कहा है कि रोहतक कांग्रेस विधायक को तुरंत प्रभाव से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के नेताओं को हजम नहीं हो रहा कि कैसे बैकवर्ड क्लास और अनुसूचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार फैसले ले रहे हैं। आरक्षण के विरोध में बयान देकर कांग्रेस विधायक ने अपनी ओच्छी मानसिकता स्पष्ट कर दी है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि बैकवर्ड क्लास और अनुसूचित जाति वर्ग में अनेक वर्ग ऐसे हैं जो अब भी पिछड़े हुए हैं। मुख्य धारा से कटे हुए हैं। प्रदेश सरकार ने चाहे गांव की पंचायत हो, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हो या फिर पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान करते समेत अनेक फैसले लिए हों। इस तरह के फैसले कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि जब 10 साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री रहे, तब उन्होंने बैकवर्ड क्लास और अनुसूचित जाति वर्ग की सुध नहीं ली। सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस वंचित वर्ग के लिए कुछ फैसले लिए हैं तो कांग्रेस के नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
गांधी कैंप मुद्दे पर गुमराह न करें बतरा
गांधी कैंप एलिवेटेड रेलवे ट्रैक से प्रभावित दुकानदारों के मुद्दे पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस विधायक लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पहले वह खुद इस पूरे मामले का अध्ययन करें। इसके बाद अपनी बात रखें। सरकार ने दुकानदारों को 40 हजार रुपए की राहत देने के साथ रेलवे मंत्रालय की जमीन के मामले को भी निपटाने का काम किया है। जिस जमीन पर रेलवे मंत्रालय अपना दावा जता रहा था, उसमें राज्य सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए तमाम दुकानदारों को बड़ी राहत देने का काम किया है।