फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress did the work of destroying the history of revolutionaries: Manish Grover

कांग्रेस ने क्रांतिकारियों का इतिहास खत्म करने का काम किया : मनीष ग्रोवर

Mon, 03 Jan 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress did the work of destroying the history of revolutionaries: Manish Grover
रोहतक। कांग्रेस ने क्रांतिकारियों के इतिहास को खत्म करने का काम किया। क्रांतिकारियों के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल कराया जाएगा। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने पार्टी कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

भाजपा उपाध्यक्ष ग्रोवर रविवार को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत अंडमान निकोबार द्वीप की पांच दिवसीय शहीद स्थल स्मरण यात्रा से लौटने पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अंडमान निकोबार की पवित्र भूमि से लाई मिट्टी को माथे पर लगाकर शहीदों को याद किया। उन्होंने यात्रा के वृतांत बताते हुए कहा कि क्रांतिकारियों को अंडमान निकोबार द्वीप ले जाकर यातनाएं दी जाती थीं। अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा के दौरान पोर्ट ब्लेयर में फ्लैग प्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, तिरंगा यात्रा निकालने और नेताजी सुभाषचंद्र बोस रोज द्वीप पर नेताजी को याद करने के कार्यक्रम हुए। क्रांतिकारियों के बलिदान को पाठ्यक्रम में शामिल करवाने के लिए सरकार से बातचीत करेंगे, ताकि युवा पीढ़ी इतिहास को जान सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय बंसल, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. मदन गोयल, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रणवीर ढाका, राजबाला चहल, अशोक चौधरी, धर्मपाल मकडोली, डॉ. दिनेश, अशोक चौधरी ने भी यात्रा के बारे में बताया। इस दौरान जिला महामंत्री सतीश आहुजा, मेयर मनमोहन गोयल, सतीश नांदल, अशोक सहगल, राजीव भाकर, जयभगवान जांगड़ा, नवीन ढुल, राजकुमार सुनारिया, उषा शर्मा, सतीश चौधरी, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद राधेश्याम ढल, शमशेर खरक, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा, ओमप्रकाश बागड़ी, प्रशांत राणा, कविता इंदौरा, नरेंद्र खट्टर, रमेश अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed