{"_id":"603568588ebc3ee9584b1b8e","slug":"conference-of-traders-in-chandigarh-on-gst-and-e-commerce-companies-on-27th-and-28th-rohtak-news-rtk596886417","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी व ई-कॉमर्स कंपनियों को लेकर चंडीगढ़ में व्यापारियों का सम्मेलन 27 व 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी व ई-कॉमर्स कंपनियों को लेकर चंडीगढ़ में व्यापारियों का सम्मेलन 27 व 28 को
विज्ञापन
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में बोलते गुलशन डंग। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का जीएसटी व ई-कॉमर्स कंपनियों को लेकर खुदरा व्यापारियों व एमएसएमई कारोबारियों का 27 व 28 फरवरी को चंडीगढ़ के अग्रवाल भवन में सम्मेलन होगा। सम्मेलन में छोटे व्यापारियों व उद्योगपतियों के सामने आ रही चुनौतियों का मंथन होगा। साथ ही सरकार से राहत की मांग की जाएगी। मंगलवार को रोहतक में संगठन से जुड़े व्यापारियों की मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने यह बात कही।
डंग ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक टैक्स होने की बात कहकर जीएसटी को लागू किया था, जिसमें अब तक 954 बार संशोधन हो चुका है। टैक्स की बारीकियां व्यापारी ही नहीं, अफसर, सीए व वकीलों तक की समझ में नहीं आ रही हैं। आज ई-कॉमर्स कंपनियां खुदरा व्यापार और एमएसएमई कंपनियों को निगलती जा रही हैं। जबकि दोनों वर्ग सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। जबकि बड़े-बड़े कारोबारी करोड़ों रुपये की हेराफेरी करके देश से बाहर चले जाते हैं या एनपीए हो जाते हैं। बैंक और कई वित्तीय संस्थान इन बड़ी कंपनियों को तो 65 प्रतिशत ऋण देती हैं, जबकि खुदरा व्यापारी व लघु उद्यमियों को मात्र 14 प्रतिशत ऋण दे रही हैं। ऐसे में खुदरा व्यापारियों व लघु-सूक्ष्म-मध्यम उद्योगपतियों को सम्मेलन में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। बताया जाएगा कि कैसे वे समस्याओं का समाधान सरकार से करवाएं। प्रदेशाध्यक्ष गुलशन डंग ने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का किसी दल से कोई संबंध नहीं है, उनके लिए व्यापारियों के हित पहले हैं। अधिवेशन के प्रथम दिन तीन विशेष सत्रों के माध्यम से एमएसएमई और खुदरा व्यापारियों को ई-कॉमर्स के इस चुनौतीपूर्ण समय में निपटना, परिचालन क्षमता के संदर्भ में संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, संसाधन जुटाना, पदाधिकारियों के उत्तरदायित्व और आत्मनिर्भरता पर चर्चा, व्यापारियों के लिए संगठन का रोड मैप, कार्यकारिणी की घोषणाओं संगठन के लक्ष्यों के साथ-साथ नेटवर्किंग जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा एवं रणनीति बनाई जाएगी। जबकि दूसरे दिन देश व प्रदेश के उद्योगपतियों एवं व्यापारी नेताओं द्वारा अपने वक्तव्य से उपस्थित व्यापारियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
सोहेल मग्गू बने युवा शहरी अध्यक्ष
मीटिंग में संगठन की शहरी इकाई के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि व्यापारी सोहेल मग्गू को शहरी युवा अध्यक्ष व बंटी कत्याल को शहरी उपाध्यक्ष, संदीप व रिंकू सैनी को शहरी सह सचिव नियुक्त किया गया है। इस मौके पर शहरी उपाध्यक्ष कपिल खन्ना, संरक्षक राजकुमार मग्गू, सब्जी मंडी प्रधान सोनू छाबड़ा, राजकुमार बब्बर, दीपक पुनियानी, मनमोहन आजाद, विनोद गेरा, प्रिंस साहनी, जितेंद्र कपूर, राकेश वर्मा, अमित वर्मा, पंकज चाबा, सतीश सुनेजा, महावीर, जोगिंदर पाल व जोगिंदर पूनिया भी मौजूद रहे।