फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Condemnation of lathicharge and use of water cannon on AAP workers

Rohtak News: आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाने की निंदा

Mon, 25 Mar 2024 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of lathicharge and use of water cannon on AAP workers
रोहतक।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयुक्त सचिव जगवीर हुड्डा ने कुरुक्षेत्र में सीएम आवास पर प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाने की निंदा की है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन में हुई बर्बरतापूर्ण को भाजपा के इशारे पर अंजाम देने का आरोप लगाया है। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच की मांग उठाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को निशाना बनाकर जानबूझकर उनके सिर पर वार किया गया। उनको गंभीर चोट मारी गई है। इससे वे घायल होकर सड़क पर गिर गए। महिला कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया। इससे पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में नजर आती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। भाजपा के इशारे पर जिस तरह हरियाणा पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को चोटिल किया, इससे उनकी मंशा साफ है कि वे देश से सभी विपक्षी पार्टियों को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed