फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Complaints should be resolved in 30 days, open the history sheet of people with criminal background: SP

शिकायतों का 30 दिन में हो निपटारा, आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलें: एसपी

Sat, 08 Apr 2023 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Complaints should be resolved in 30 days, open the history sheet of people with criminal background: SP
राेहतक। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने शुक्रवार को अपने मातहत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां शिकायतों का 30 दिन में निपटारा करने के साथ आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए। महिला संबंधित अपराध की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के साथ अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी थाना व चौकी, प्रभारी सीआईए स्टाफ, कार्यालय पुलिस अधीक्षक की सभी शाखाओं के प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अपराध, शिकायतों का निपटारा, पुलिस कार्य करने के तरीकों व अन्य अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने व चौकी में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायतों पर कानून के अनुसार तुरंत कार्रवाई करें। आमजन की समस्याओं का हल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। शिकायत का एक माह में नियमानुसार निपटारा किया जाए। महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधिकारी बिना किसी विलंब के एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करें। साथ ही 30 दिन में मामले का निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रभारी थाना प्रतिदिन थाना में बैठकर आमजन की समस्या सुने व उनकी समस्या का जल्द निवारण करें। अपराध की रोकथाम के लिए प्रभारी थाना व चौकी अपने क्षेत्र में गश्त करें। थाना के रिकॉर्ड को दुरुस्त रखें। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीआईए यूनिट अपना सहयोग दें। थाना व सीआईए स्टाफ समन्वय बनाते हुए वारदात हल करें। अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो शिकायत की तुरंत जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी से ड्यूटी करें। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में डीएसपी यशपाल सिंह, डीएसपी महेश कुमार, डीएसपी डॉ. रविंद्र, डीएसपी विवेक कुंडू, डीएसपी वायरलैस सुरेश व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed