फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Communist Party expressed concern over criminal incidents taking place in the state

Rohtak News: राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं पर कम्युनिस्ट पार्टी ने जाहिर की चिंता

Tue, 25 Jun 2024 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Communist Party expressed concern over criminal incidents taking place in the state
रोहतक। प्रदेश कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य में हो रही निर्मम हत्याओं की निंदा की है। उन्होंने राज्य सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में सीपीआई(एम) राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार जघन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में ही हिसार जिला के हांसी में अपनी पसंद से शादी करने वाले नवदंपती की पार्क में गोली मारकर हत्या, कैथल में घर में घुसकर युवती की हत्या, फरीदाबाद व सिरसा में युवतियों की हत्या व महेंद्रगढ़ में अपनी पसंद से शादी करने वाले लड़के के गांव बीगोपुर का बहिष्कार आदि घटनाएं सामने आई है। यह बेहद चिंताजनक है। सभ्य समाज के लिए इस प्रकार की बर्बरता की घटनाएं कलंकित करने वाली हैं। पार्टी मांग करती है कि इज्जत के नाम पर होने वाले अपराधों के खिलाफ जल्द से जल्द कानून बनाया जाए। ताकि हो रही बर्बरता पर लगाम लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed