फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   comandant complaint against homeguard

गृह रक्षी विभाग के जिला आदेशक ने दो होमगार्ड से जताया जान का खतरा

Mon, 07 Oct 2019 09:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
comandant complaint against homeguard
सोनीपत। गृह रक्षी विभाग के जिला आदेशक विजेंद्र कुमार को अपने ही कार्यालय के दो होमगार्ड के जवान से जान का खतरा बताया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गृह रक्षी विभाग के सोनीपत कार्यालय के जिला आदेशक विजेंद्र कुमार ने एसपी को दी गई शिकायत में बताया कि वह सोनीपत में वर्ष 2013 से तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कई स्वयंसेवकों को बिना भर्ती किए ड्यूटी पर भेजने और बिना फायर के प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले को उजागर करते हुए आला अधिकारियों को अवगत करवाया था। जिसके बाद से उसे निशाना बनाया जाता रहा है। उन्होंने एक चालक प्रवीण को काल आउट किया था, जिस पर उन्हें संदेह हुआ कि वह धांधली करने वालों से मिला हुआ है। इस पर उसे भारतीय खाद्य निगम के कार्यालय में ड्यूटी पर भेज दिया गया, लेकिन प्रवीन ड्यूटी पर जाने की बजाय उन पर राजनीतिक दबाव बनाता रहा। कई बार वह चंडीगढ़ में चला जाता और यहां पर हाजिरी दर्शाता रहा। विजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उसे जातीय आधार पर प्रताड़ित किया। इसके अलावा आरटीआई आयुक्त के समक्ष पेश होने के लिए जाते समय भी उसका पीछा किया गया और निशाना बनाने की कोशिश की गई। इसके अलावा एक अन्य बुद्धराम पांचाल द्वारा उनसे आरटीआई में ऐसे सवाल पूछे गए हैं, जो उनके प्रशासनिक अधिकारों का हनन करते हैं। बुद्धराम पर एक साथ दो जगह ड्यूटी दर्शाने का आरोप है। उसके खिलाफ लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं। इनसे लगातार जान-माल का खतरा है। जिस पर अब सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed