{"_id":"698e1852a6c1f8cdd40d0fe9","slug":"colonel-ck-nayudu-trophy-match-between-haryana-and-rajasthan-today-players-practiced-rohtak-news-c-17-roh1020-809320-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : हरियाणा व राजस्थान के बीच मैच आज, खिलाड़ियों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : हरियाणा व राजस्थान के बीच मैच आज, खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में हरियाणा व राजस्थान की टीमों के बीच शुक्रवार को मैच खेला जाएगा। एलीट ग्रुप-बी के अंडर-23 वर्ग में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए वीरवार को दोनों टीमें रोहतक पहुंचीं।
लाहली स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। शाम को अभ्यास के बाद खिलाड़ी होटल के लिए रवाना हुए। फिलहाल खिलाड़ियों से किसी से मिलने या बात करने की अनुमति नहीं दी गई है। शुक्रवार सुबह बस के जरिए ही दोनों टीमें मैदान पर पहुंचेंगी। यहां टॉस के बाद मैच शुरू होगा।
एलीट ग्रुप-बी की आठ टीमों में मुंबई 69 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। राजस्थान की टीम 65 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा टीम 39 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।