{"_id":"6a95e4682ff6b3e10e02af4b","slug":"cobra-found-hidden-in-fodder-rohtak-news-c-196-1-nnl1004-144653-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चारे में छिपा मिला 4 फीट लंबा कोबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चारे में छिपा मिला 4 फीट लंबा कोबरा
विज्ञापन
फोटो 22नांगल चौधरी में कोबरा का रेस्क्यू करती टीम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। वार्ड नंबर 4 में स्थित एक मकान में पशुओं के चारे के पास करीब 4 फीट लंबा कोबरा सांप छिपा मिला। जिससे घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। महिला जब पशुओं को चारा डालने पहुंची तो अचानक कोबरा को देखकर महिला घबरा गई और शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। सांप दिखाई देने से घर में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य गौतम नंबरदार मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक कोबरा को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान कोबरा काफी आक्रामक था और लगातार फुंकार मार रहा था, लेकिन टीम ने सूझबूझ और सतर्कता के साथ उसे काबू कर लिया।
गौतम नंबरदार ने बताया कि पकड़ा गया कोबरा लगभग 4 फीट लंबा था। रेस्क्यू के बाद सांप को आबादी से दूर उसके प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया।