फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cm spoke in arya sama's program and say we will ban alchohal

दो सड़कें कम बन जाएंगी, लेकिन ठेके चालू रखकर युवाओं को नशे के दलदल में नहीं धकेल सकते : मनोहर लाल

Sun, 02 Feb 2020 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
cm spoke in arya sama's program and say we will ban alchohal
रोहतक के दयानंद मठ में आर्य समाज के प्रांत स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में आर्चाय यज्ञ देव याज्ञि?
रोहतक। नशे को खत्म करने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। इसके लिए गांवों के लोगों से भी आह्वान किया है कि वे इससे अपना कदम मिलाएं। जिस गांव में शराब का ठेका है, अगर वहां का सरपंच ठेके को बंद करवाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन उस गांव की 10 प्रतिशत आबादी लिखित तौर पर ठेके को बंद करवाने के लिए प्रस्ताव देगी तो निश्चित तौर पर वह ठेका बंद किया जाएगा। हमने यह फैसला लिया, तो अनेकों ने कहा कि शराब के ठेके से काफी आमदनी होती है। अगर ठेके बंद कर दिए जाएंगे तो राज्य सरकार की आमदनी कम होगी। जिस पर हमने कहा कि हमें ऐसी आमदनी का क्या करना है, जिससे देश और प्रदेश का युवा लगातार नशे की ओर अग्रसर हो रहा है। दो सड़कें कम बन जाएंगी, दो भवन कम बन जाएंगे, लेकिन युवाओं को नशे के दलदल में नहीं धकेल सकते। नौजवान का चरित्र हमेशा ऊंचा रहे, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। ये बातें सीएम मनोहर लाल ने रोहतक के दयानंद मठ में आर्य समाज के प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। सीएम ने लोगों को आचार्य बलदेव के विचारों पर चलने के बारे में कहा। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्य समाज ने पर्यावरण सुरक्षा, नशामुक्ति व महिला शिक्षा के क्षेत्र में दिया योगदान :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आर्य समाज एक समाज ही नहीं बल्कि एक आंदोलन है। आर्य समाज ने देश में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का कार्य किया है। आर्य समाज ने पर्यावरण सुरक्षा, नशामुक्ति, महिला शिक्षा आदि पर बल देकर राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है। आचार्य बलदेव को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आचार्य बलदेव ने आर्य समाज की सेवा की तथा उन्होंने आर्य समाज के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया। मुख्यमंत्री ने आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा को अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपयों की धनराशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा शिक्षा और संस्कार भी जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय चिंतन आज के समय में बहुत बड़ा पहलू है। समाज में रोटी, कपड़ा और मकान मूलभूत आवश्यकता है, लेकिन इसके साथ-साथ शिक्षा और संस्कार भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य समाज की मूल इकाई है, इसलिए मनुष्य का विकास जरूरी है। मनुष्य के विकास से ही राष्ट्र निर्माण होता है और राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की अतुलनीय भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का युवा अपने पथ से भटककर नशे की ओर बढ़ रहा है। प्राचीन समय में नशा बहुत कम होता था। युवाओं में नशे की बढ़ती हुई लत पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने जातपात का विरोध किया। आर्य समाज की शिक्षाओं में एक बहुत बड़ा भाव है कि जातपात में उलझकर समाज कभी भी विकसित नहीं हो सकता। हमने इस भेदभाव को दूर करने के लिए हरियाणा एक, हरियाणवी एक का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद जयंती 18 फरवरी को प्रदेशभर में मनाई जाएगी। इस दिन स्वामी दयानंद की शिक्षाओं पर चर्चा होगी।
जीरो बजट खेती से होगी बीमारियां दूर :
सीएम ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि महर्षि दयानंद जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को चंडीगढ़ में सभी विधायकों को आमंत्रित करके महर्षि दयानंद की शिक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार के कार्यक्रम शिक्षण संस्थाओं में भी आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित लोगों ने अपने हाथ खड़े करके मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव का समर्थन किया कि महापुरुषों की जयंती पर राजपत्रित अवकाश के स्थान पर वैकल्पिक अवकाश होना चाहिए और उनके सिद्धांतों और विचारों पर चर्चा होनी चाहिए ताकि आम जनता को प्रेरणा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो बजट खेती की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जीरो बजट खेती से बीमारियां दूर होगी और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
2022 तक पूरे हरियाणा में होगी जहर मुक्त खेती : राज्यपाल
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि आचार्य बलदेव ने अपना संपूर्ण जीवन आर्य समाज की सेवा में लगाया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज व संस्था है जिसने राष्ट्रीय निर्माण का कार्य किया है। आर्य समाज ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों का ज्ञान दिया। स्वामी दयानंद ने ही देश के लोगों का परिचय वेदों से करवाया। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से दस लाख रुपये की राशि आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा को देने की घोषणा भी की। आचार्य देवव्रत ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्राकृतिक खेती का अभियान चलाया जाएगा, जोकि जीरो बजट पर होगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने से लोगों में हो रही कैंसर, शुगर आदि जैसी गंभीर बीमारियों पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 50 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। अगले साल तक हिमाचल में ढाई लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ देंगे। गुजरात में डेढ़ लाख लोगों के पास देसी गाय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों को कहा कि पूरे देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। हमने 2022 तक पूरे हरियाणा प्रदेश को भी जहर मुक्त खेती से मुक्त करने की योजना बनाई है।

ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
इस अवसर पर रामपाल आर्य प्रधान आर्य सभा रोहतक, उपायुक्त आरएस वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, उपकुलपति एमडीयू रोहतक राजवीर आर्य, सुमित्रा आर्य रोहतक, प्रकाश आर्य मंत्री सार्व सभा रोहतक, डॉ. सुरेंद्र कुमार, संरक्षक परो सभा अजमेर, धर्मपाल आर्य, मंत्री आ.प्र. सभा दिल्ली, विनय आर्य मंत्री आ.प्र. सभा दिल्ली, आचार्य सोमदेव, मलारना चौड़ राजस्थान, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, क्षेत्रीय निदेशक, जींद, डॉ. सुरेंद्र कुमार, संस्कृत विभागाध्यक्ष, एमडीयू रोहतक, आचार्य हरिदत्त, गुरुकुल भैयापुर लाढ़ौत, डॉ. प्रमोद योगार्थी, हिसार, आचार्य ऋ षिपाल फरीदाबाद, आचार्य वेदमित्र रोहतक, आचार्य वेदनिष्ठ, गुरुकुल जूआं सोनीपत, आचार्य सर्वमित्र आर्य, स्वामी देवव्रत, अध्यक्ष सार्व. आर्य वीर दल, स्वामी विदेहयोगी, कुरुक्षेत्र, स्वामी बलेश्वरानंद, पुंडरी, स्वामी धर्मदेव जींद, स्वामी सोमानंद, रोजड़ गुजरात, स्वामी सुखानंद फतुही राजस्थान, स्वामी राजनाथ भिवानी, वैद्य दयानंद गिरि भिवानी, डॉ. सुकामा आर्या, गुरुकुल रूड़की रोहतक, आचार्या राजबाला, आचार्या दर्शना, आचार्या सुनीता, आचार्या अमरकौर, आचार्या चंद्रकला, आचार्या बंतो देवी, उमेद शर्मा मंत्री भिवानी, राधाकृष्णन आर्य पंचकूला, अशोक पारासर, अशोक कुमार, कमल सिंह आर्य, जगदीश सींवर, डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार कुरुक्षेत्र, देवव्रत आर्य, ब्रह्मदेव आर्य, रघुवीर सिंह, रमेश आर्य, रामकुमार आर्य, वीरेंद्र आर्य, सुभाष चंद्र सिंघल, सोमनाथ कैथल, सतीश कुमार बंसल यमुनानगर, नरवीरलाल चौधरी, देशबंधु आर्य, डॉ. जगदीश, डॉ. कुलवीर छिक्कारा रोहतक, सत्यवान आर्य, मनजीत श्योराण, जयवीर, कुलदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed