फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Naib Saini arrives in Rohtak He said Like a burning lamp, we, like saints, give light to society

रोहतक पहुंचे CM नायब सैनी: बोले- संत दीपक की तरह, जलकर समाज को देते हैं रोशनी, प्रदेशवासियों को दी बधाई

Wed, 01 Oct 2025 03:47 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 01 Oct 2025 03:47 PM IST
सार

सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में डीएसई समाज का अहम योगदान रहा है। समाज ने एकजुट होकर भाजपा को वोट दिया। अब मुख्यमंत्री भी लगातार वंचित समाज को कैसे और आगे बढ़ाया जाए, यह सोचते रहते हैं।

विज्ञापन
CM Naib Saini arrives in Rohtak He said Like a burning lamp, we, like saints, give light to society
रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि संत दीपक की तरह होते हैं जो खुद जलकर समाज को रोशनी देते हैं। वे बुधवार को रोहतक में स्वामी आत्मानंद की 140वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद की सोच, शिक्षाएं और आदर्श सदैव प्रकाश स्तंभ के रूप में मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को सारा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाएगा। साथ में विजयदशमी का त्योहार दशहरा भी है। वे प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई देते हैं। उन्होंने कहाकि स्वामी आत्मानंद ने जीवन भर शोषित एवं वंचित समाज के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। समाज सुधारक एवं जन सेवक के रूप में आजादी की लड़ाई में भी बढ़-चढ़कर लिया भाग।
विज्ञापन


उनकी स्मृति में प्रदेश के अंदर हरिजन छात्रावास चलाए जा रहे हैं। हरियाणा हरिजन शिक्षा समिति कमजोर व पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है। सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया। वंचित समाज की 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाली बेटियों को सरकार 1 लाख 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद ट्रस्ट को अपने ऐच्छिक कोटे से 51 लाख रुपए देने की भी की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसई समाज का तीसरी बार सरकार बनाने में अहम योगदान : अरविंद शर्मा
वहीं, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में डीएसई समाज का अहम योगदान रहा है। समाज ने एकजुट होकर भाजपा को वोट दिया। अब मुख्यमंत्री भी लगातार वंचित समाज को कैसे और आगे बढ़ाया जाए, यह सोचते रहते हैं। उन्होंने कहा कि डीएसई समाज लगातार आगे बढ़ रहा है। वाल्मीकि समाज भी पीछे नहीं है। सांसद रामचंद्र जांगड़ा को पता नहीं क्यों ऐसा लग रहा है। मंत्री ने 21 लाख रुपये अपने मंत्री कोटे से स्वामी आत्मानंद ट्रस्ट को देने की घोषणा की।


वाल्मीकि समाज का अभी जागना बाकी : रामचंद्र जांगड़ा
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि वंचित समाज के लोग शिक्षा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर के तीन सिद्धांतों पर शिक्षित बनो, संगठित रहो और अधिकारों के लिए लड़ो, पर समाज विशेष ने सबसे ज्यादा काम किया है। आज उक्त समाज के लोग हर सरकारी विभाग में दिख जाएंगे। 15 से 20 साल से धानक समाज भी आगे बढ़ा है। केवल वाल्मीकि समाज का जागना बाकी है। सांसद जांगड़ा ने अपने कोटे से 11 लाख रुपये ट्रस्ट को देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मेयर रेणु डाबला, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, एसडीएम आशीष कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed