फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Manohar Lal suspends village secretary in Rohtak of Haryana

Haryana: सीएम ने पंचों का भत्ता खुद इस्तेमाल करने पर ग्राम सचिव को सस्पेंड करने का दिया आदेश

Fri, 16 Sep 2022 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 01:29 AM IST
सार

रोहतक में जन सुनवाई करने के लिए गुरुवार को सीएम मनोहर लाल जिला विकास भवन पहुंचे। जन सुनवाई के दौरान सीएम के समक्ष सैंकड़ों लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
CM Manohar Lal suspends village secretary in Rohtak of Haryana
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में पंचों का भत्ता खुद इस्तेमाल करने की शिकायत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्राम सचिव को सस्पेंड करने का आदेश दिया। पेंशन के मामले में सीएम ने जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। शिक्षा विभाग में चल रहे रेशनेलाइजेशन के विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों की संख्या के अनुपात में ही शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गुरुवार को जिला विकास भवन के सभागार में जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। खरक जाटान निवासी रणधीर सिंह ने ग्राम सचिव पर भत्तों को लेकर धांधली करने का आरोप लगाया। रणधीर ने बताया कि वह पंचायत के वार्ड तीन के पंच हैं। 20 सितंबर 2021 से ग्राम सचिव अमित कुमार गांव के छह पंचों के भत्तों को निकलवा कर खुद खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rohtak: जन सुनवाई के लिए पहुंचे सीएम मनोहर लाल, मुलाकात न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव ने प्रत्येक पंच के भत्ते से करीब 6800 रुपये की धांधली की है। इस पर सीएम ने डीडीपीओ को बुलाकर मामले की जानकारी ली और ग्राम सचिव को सस्पेंड करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाए। अगर आरोप सही मिले तो ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ शिकायतकर्ता की राशि लौटाई जाए। 

सीएम ओएसडी के ससुर ने किया विरोध
जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल के ससुर आजाद अत्री शिकायत लेकर पहुंचे तो सीएम ने लिखित में शिकायत देने के लिए कहा। इस पर उन्होंने मना कर दिया। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो वे नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके बाद आजाद अत्री व उनके साथ आए मोनू अत्री को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया। इस पर दोनों ने चिल्लाते हुए कहा कि वह भी भाजपा कार्यकर्ता हैं, लेकिन मुख्यमंत्री उनकी आवाज नहीं सुन रहे। इसके बाद दोनों की पार्किंग में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ भी कहासुनी हुई।

सरकारी कर्मचारियों से ज्यादा मोह नहीं पाला करते, जो आए उसी से काम चलाएं : सीएम 
जिला विकास भवन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीएम ने 101 शिकायतों को सुना। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें पेंशन रद्द होने और पुलिस मामलों से संबंधित रहीं। इस दौरान सीएम के पास अन्य स्थान पर तबादला किए गए पशु चिकित्सक को दोबारा से गांव में वापस लाने की भराण के ग्रामीणों की मांग पर सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सरकारी कर्मचारियों से ज्यादा मोह नहीं पाला करते। जो नया आया है उसी से काम चलाओ।
 
वहीं सीएम को चकबंदी की शिकायत करने पहुंचे निंदाना के ग्रामीणों ने प्रशासन पर जानबूझकर सीएम से मुलाकात न करवाने का आरोप लगाया। नाराज ग्रामीण कैनाल रेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन करने लगे। करीब दो घंटे बाद सीएम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। लंबे समय से चल रहे पहरावर जमीन विवाद पर उन्होंने कहा कि जमीन को सरकार ने फाइनल कर संबंधित संस्था को दे दिया है। अब गठित समिति इस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

160 में से 70 लोगों की पेंशन बहाल 
सीएम ने बताया कि प्रदेश में वार्षिक आय के आधार पर कटी पेंशनों में से 1509 पात्रों की पेंशन दोबारा शुरू कर दी गई है। इनमें रोहतक जिले के 160 लोग शामिल हैं। 70 की पेंशन दोबारा शुरू हो गई है। शेष लोगों की पेंशन तुरंत शुरू हो जाएगी। पेंशन की प्रक्रिया को सरकार ने सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जांच के बाद अलग-अलग आधार पर 14 हजार 691 पेंशन कटी हैं, जिनमें से 1298 रोहतक की हैं। दोबारा जांच के बाद पात्र व्यक्तियों की पेंशन दोबारा शुरू की जा रही है। 

पीजीआई में दवाइयां खत्म होने की शिकायत 
प्रेम नगर निवासी मनीषा और मोखरा खास निवासी हवा सिंह ने सीएम के समक्ष पीजीआई में दवाइयां उपलब्ध न होने और इलाज न मिलने की शिकायत की। इस संदर्भ में सीएम ने सिविल सर्जन को आयुष्मान के तहत उन्हें इलाज व दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

सीएमआईई कांग्रेसी एजेंसी, गलत आंकड़े जारी कर लोगों को गुमराह कर रहे 
सीएमआईई के जारी बेरोजगारी के आंकड़ों के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएमआईई कांग्रेस के एक प्रवक्ता की बनाई हुई कंपनी है। गलत आंकड़े जारी कर लोगों को गुमराह करते हैं। प्रदेश में गत वर्षों के दौरान रोजगार बढ़ा है और करीब 50 हजार एमएसएमई बढ़े हैं। सरकार हर वर्ष लगभग 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे रही है। भविष्य में अध्यापकों की 11 हजार भर्तियां की जाएगी। लगभग पांच हजार अध्यापक कौशल रोजगार निगम केे माध्यम से भी लिए जाएंगे। 


तीन साल हो गए सर, रिजल्ट जारी करवा दो 
2019 में निकाली गई आईटीआई इंस्ट्रक्टर भर्ती के अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट घोषित करवाने की मांग को लेकर सीएम से मिले। अभ्यर्थियों ने कहा सर तीन साल हो गए, रिजल्ट जारी करवा दो। अभ्यर्थी नसीब ने बताया कि इस भर्ती के लगभग 3200 पदों की लिखित परीक्षा करीब तीन साल पहले हुई थी। दस्तावेजों की जांच नवंबर 2021 में की गई थी। अब तक भर्ती का फाइनल परिणाम जारी नहीं किया है।

सांसद व पूर्व मंत्री के बीच नहीं दिखा तालमेल 
जन संवाद कार्यक्रम में सीएम व तमाम अधिकारी सुबह 10. 40 बजे पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी सीएम के साथ वहां पहुंचे। 11.32 बजे मनीष ग्रोवर मंच से नीचे चले गए। उसके मात्र तीन मिनट बाद ही सांसद अरविंद शर्मा मंच पर पहुंच गए। उसके करीब एक घंटे बाद मनीष ग्रोवर भी मंच पर फिर पहुंच गए। कार्यक्रम समाप्त कर सीएम जब कैनाल रेस्ट गए तो पूर्व मंत्री सीएम के साथ गाड़ी में बैठकर गए, वहीं सांसद अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed