फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cleanliness drive conducted with public participation in Ward-20

Rohtak News: वार्ड-20 में जनभागीदारी से चलाया सफाई अभियान

Sat, 14 Feb 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted with public participation in Ward-20
32-वार्ड-20 में जनभागीदारी से विशेष सफाई अभियान चलाते निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा , पार्षद प्रवी
रोहतक। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को वार्ड-20 में जनभागीदारी से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छता व सुंदरता में नंबर-1 बनाने के लिए अब हर वार्ड में सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन

वार्ड-20 के पार्षद प्रवीण कौशिक ने कहा कि शहर में पहले कूड़े के ढेर लगे रहते थे। अब सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
अभियान के दौरान मुख्य झज्जर मार्ग पर पर सड़क किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक, पॉलिथीन, मिट्टी व अन्य अपशिष्ट हटाए गए ताकि स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ सुनिश्चित किया जा सके। सफाई व्यवस्था बनाने की दिशा में नगर निगम की टीम ने डस्टबिन न रखने वाले चार दुकानदारों के 2000 रुपये वसूले।
विज्ञापन


शहरी पथ विक्रेताओं को दी जाने वाली ऋण राशि में वृद्धि
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताता कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्रों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कार्यालय में बैंकों के शाखा प्रबंधक व अन्य पदाधिकारियों की बैठक आयाेजित की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं (रेहड़ी,फड़ी वालों) को दी जाने वाली ऋण राशि में वृद्धि की है। अब प्रथम ऋण 10 हजार रुपये के स्थान पर 15 हजार, द्वितीय ऋण 20 हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये जबकि तृतीय ऋण 50 हजार रुपये तक केवल 9 प्रतिशत ब्याज दर पर रियायत सहित दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed