{"_id":"6a063b23dbac4e46820cfc9b","slug":"cleaners-will-return-to-work-in-meham-today-rohtak-news-c-17-roh1020-856422-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महम में आज काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महम में आज काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी
विज्ञापन
महम। नगर पालिका व दमकल कर्मचारियों की पिछले 36 दिनों से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल व सफाई कर्मचारियों की 14 दिवसीय हड़ताल वीरवार को समाप्त हो गई। सरकार व कर्मचारी नेताओं की बातचीत सिरे चढ़ने का समाचार मिलते ही कर्मचारियों ने एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाईं व लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। सफाई कर्मचारी नेता संजय ने कहा कि शुक्रवार सुबह सभी कर्मचारी अपने अपने काम पर लौटेंगे। सचिव संजय खरकड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश, सर्व कर्मचारी संघ (महम ब्लॉक) प्रधान राजेंद्र सिंह डाबला, उप-प्रधान प्रदीप बेरवाल, जगदीश फौजी, दमकल विभाग (महम केंद्र) प्रधान सोमबीर समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन