{"_id":"61edb03f7cde38497426b01d","slug":"classes-will-be-held-in-dc-office-from-tomorrow-rohtakcity-news-rtk636520477","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से डीसी कार्यालय में लगेंगी कक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से डीसी कार्यालय में लगेंगी कक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नियम 134ए के तहत बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अभिभावकों के साथ आए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। यही नहीं, बच्चों को प्रवेश नहीं मिलने पर मंगलवार से उपायुक्त कार्यालय में कक्षा लगाई जाएगी।
अभिभावक संघ ए वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष यशवंत मलिक ने कहा कि नियम 134ए के तहत चयनित बच्चों को मेरिट सूची में नाम आने पर भी प्रवेश नहीं मिल रहा है। यह अन्याय है। निजी स्कूलों की मनमर्जी के खिलाफ अभिभावकों की सुनवाई नहीं की जा रही है। कुछ स्कूल जिद पर अडिग हैं। इनके खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसलिए 25 जनवरी को सुबह दस बजे से उपायुक्त कार्यालय के कक्षाएं लगाई जाएंगी। दाखिला नहीं होने तक सांकेतिक धरना जारी रहेगा। इस संघर्ष में विभिन्न संगठनों ने सहयोग देते हुए साथ रहने का आश्वासन दिया है। इसमें जनवादी महिला समिति से जगमति सांगवान, राजकुमारी दहिया, पार्षद कदम सिंह अहलावत, विनोद देशवाल, रामचंद्र सिवाच, प्रो. नकवी, डॉ. रणबीर सिंह दहिया समेत अन्य प्रतिभागी शामिल हैं।