फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claim on call doctor's duty, in reality, patients are not examined after OPD

दावा ऑन कॉल डॉक्टर की ड्यूटी का, हकीकत में ओपीडी के बाद नहीं होती मरीजों की जांच

Thu, 16 Jan 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Claim on call doctor's duty, in reality, patients are not examined after OPD
snj 1.JPG
जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ओपीडी समय के बाद आने वाले गंभीर मरीज राम या पीजीआईएमएस भरोसे हैं। क्योंकि ओपीडी के समय पर आने वाले मरीज को संबंधित विभाग के डॉक्टर के पास भेज दिया जाता है, जबकि बाद में आने वाले मरीजों को दर्द की दवा दे कर घर भेज दिया जाता है। अधिक गंभीर मरीज को यहां से पीजीआईएमएस रेफर कर दिया जाता है या अधिकांश मरीजों को तो कागजों में रेफर भी नहीं किया जाता।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग व धनवंतरी अपैक्स ट्रामा सेंटर का सबसे अधिक लाभ जिला अस्पताल का आपातकालीन विभाग उठा रहा है। यहां के आपातकालीन विभाग में पीजीआईएमएस की तुलना में अधिकांश समय शांति रहती है। यहां झगड़े, सेक्सुअल असाल्ट जैसे केसों की एमएलआर काटना ओर उनकी जांच तक ही की जाती है। यहां मरीजों के उपचार के नाम पर उनकी मरहम पट्टी करने के अलावा दर्द निवारक दवा ही दी जाती है।
विज्ञापन

फार्मेसी विभाग खुला न होने के चलते यहां आने वाले मरीजों को सिर्फ एक समय की ही दवा मिल पाती है। यदि किसी मरीज को एक्स-रे, ब्लड जांच (सीएच को छोड़ कर) या किसी एक्सपर्ट की जरूरत होती है तो उसे अगले दिन ओपीडी शुरू होेने का इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल बंद होने के बाद अगले दिन सुबह तक अधिकांश मरीजों की जांच करने कोई एक्सपर्ट डॉक्टर नहीं आता। आपातकालीन विभाग में बैठा डॉक्टर चाहे एमबीबीएस है या किसी विभाग से एमडी वहीं सभी मरीजों की जांच करता है और दवा देकर घर भेजता है। सूत्रों के अुनसार दावा किया जाता है कि यहां आने वाले मरीजों को डॉक्टर ऑन रिकार्ड रेफर करने से भी बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के एक माह बाद भी नहीं गया आंखों का दर्द, पेन किलर व एंटी बायोटिक दे भेजा घर
65 वर्षीय खजानी के साथ आए उनके बेटे सुनील व बहु मंजू ने बताया कि 14 दिसंबर को उनकी माता का जिला अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के चार दिन बाद ही मरीज की आंखों में दर्द बढ़ गया। अस्पताल आने पर डॉक्टर दवा लिख कर घर भेज देते हैं। बुधवार को जब आंख में दर्द बढ़ा तो वह जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में आए। यहां आंख का डॉक्टर तो मिला नहीं, जो डॉक्टर मिला उसने दवा लिख कर घर जाने को कहा है। डॉक्टर का कहना है कि वह अगले दिन ओपीडी में आंखों की जांच कराएं। यहां मौके पर तैनात डॉक्टर आंखों के डॉक्टर को न बुलाया और न इस संबंध में कोई बात कही।

जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में हर समय डॉक्टर उपलब्ध होता है। इसके अलावा अन्य सीनियर डॉक्टरों की आन काल ड्यूटी होती है, इन्हें मरीज के आने के हिसाब से मौके पर बुलाया जाता है। यदि किसी डॉक्टर या स्टाफ को काल पर बुलाया जाता है और वह नहीं आता तो गंभीर बात है। लेकिन इस संबंध में मेरे पास किसी मरीज की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसी मरीज को समस्या है तो वह शिकायत करें, संबंधित स्टाफ व डॉक्टर पर कार्रवाई जरूर होगी।
- डॉ. रमेश चंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed