{"_id":"698f9660a0be7a4eb301f528","slug":"ck-nayudu-trophy-rajasthan-made-215-in-the-first-innings-haryana-lost-one-wicket-for-9-runs-rohtak-news-c-17-roh1020-809885-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडू ट्राॅफी:: राजस्थान ने पहली पारी में बनाए 215, हरियाणा ने 9 रन पर खोया एक विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीके नायडू ट्राॅफी:: राजस्थान ने पहली पारी में बनाए 215, हरियाणा ने 9 रन पर खोया एक विकेट
विज्ञापन
रोहतक। कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी के लिए शुक्रवार को हरियाणा व राजस्थान के बीच मैच शुरू हुआ। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में खेले जा रहे मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 215 रन बनाए। शाम को हरियाणा ने अपनी पहली पारी की शुरुआत करते हुए एक विकेट पर नौ रन बनाए।
एलीट ग्रुप बी के अंडर-23 वर्ग के खेले जा रहे मैच में राजस्थान की ओर से सचिन यादव व रजत बघेत की ओपनिंग जोड़ी ने मात्र पांच रन ही बनाए। सचिन यादव तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकट गिरने का सिलसिला चल पड़ा।
दूसरे विकेट के रूप में सुमित गोदारा ने महज एक रन जोड़ा। तीसरा विकेट के लिए रजत बघेल ने 19 रन, चौथा विकेट के लिए आरएच शर्मा ने 26 रन, पांचवां विकेट के लिए एमके चांगड़ा ने चार रन जोड़े। इसके बाद कर्ण लांबा व रोहन विजय राजबहार की जोड़ी ने बल्लेबाजी को संभालते हुए 121 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
छठे विकेट के लिए रोहन विजय राजबहार ने 37 रन जोड़े। इसके बाद दर्शन मुकेश जैन 36 रन, कर्ण लांबा 64 रन, एजी चौहान 14 रन बनाकर आउट हो गए। दसवें विकेट के लिए दिपेंद्र सिंह ने महज एक रन जोड़ा।
हरियाणा की ओर से गेंदबाज विवेक कुमार ने 15.2 ओवर में 26 रन देकर व आयुष शर्मा ने 26 ओवर में 82 रन देकर चार-चार विकेट, यश सिंह ने 14 ओवर में छह रन देकर दो विकेट हासिल किए। हरियाणा ने बल्लेबाजी शुरू करते हुए महज नौ रन पर एक विकेट खो दिया। शनिवार को हरियाणा की टीम इससे आगे खेलना शुरू करेगी।