फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CJI felicitates MDU alumni for their outstanding contributions in various fields

Rohtak News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एमडीयू के पूर्व छात्रों का सीजेआई ने किया अभिनंदन

Sun, 15 Feb 2026 04:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
CJI felicitates MDU alumni for their outstanding contributions in various fields
13-रोहतक में एमडीयू के एलुमनाई समारोह में मंच पर हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ सीजेआई सूर्यका
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के पूर्व छात्र एवं मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने विवि के पूर्व विद्यार्थियों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनंदन किया। वह शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि एमडीयू के स्वर्ण जयंती एवं एलुमनाई अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू के अलावा एमडीयू के पूर्व विद्यार्थियों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने पर सीजेआई ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि पिछले पांच दशकों में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, खेल, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। न्यायपालिका, विधि व्यवसाय, खेल, साहित्य, लोक संस्कृति, प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा और कॉरपोरेट नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व छात्रों का मंच पर सम्मान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों संजय वशिष्ठ, राजेश भारद्वाज, हरकेश मनुजा, वीरेंद्र अग्रवाल, कुलदीप तिवारी, हरसिमरन सेठी, विकास सूरी, अमन, गुलचंदा को सम्मानित किया गया। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड चंडीगढ़ के चेयरमैन डॉ. विजेंद्र अहलावत व इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के वाइस प्रेसिडेंट राजपाल यादव को सम्मानित किया गया। विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री योगेश्वर दत्त, कलाकार महाबीर गुड्डू व साहित्यकार डॉ. संतराम देसवाल, द्रोणाचार्य अवॉर्डी अरुण दहिया, अर्जुन अवॉर्डी सुनील डबास व राजकुमार सांगवान, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन में योगदान के लिए महेंद्र श्योराण, नरहरी बांगड़, मनदीप मान को भी सम्मानित किया। पुलिस सेवा में योगदान के लिए डॉ. सुमन मंजरी आईपीएस, डॉ. राजश्री आईपीएस व राकेश कुमार आर्य आईपीएस, चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. मार्कण्डेय आहूजा, डॉ. आदित्य बतरा, डॉ. नवीन मल्होत्रा, डॉ. सुमित सचदेवा, डॉ. शिवकांत को सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान...
शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए बीपीएस महिला विवि की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा, आईजीयू मीरपुर के कुलपति डॉ. असीम मिगलानी, पूर्व कुलपति बीपीएस महिला विवि प्रो. आशा कादयान, पूर्व कुलपति सीडीएलयू सिरसा प्रो. विजय कायत को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
लॉ के क्षेत्र में योगदान...
लॉ के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पूर्व शिक्षकों प्रो. रणबीर सिंह, प्रो. केपीएस महलवार, प्रो. पीसी जुनेजा, प्रो. प्रीत सिंह, प्रो. अमर वर्मा को सम्मानित किया गया।
बिजनेस एंड लीडरशिप के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सुधीर जुत्शी, विकास गांधी, नीरज सहगल, अंशुल रूहिल, कर्नल नरेंद्र सिंह, हरविंदर मलिक, राकेश कामरा, सतवंत हुड्डा और युवा एंटरप्रेन्योर के लिए पद्माजय, मनदीप, साहिल, प्रो. आशीष दहिया, प्रो. संदीप मलिक को सम्मानित किया गया। पद्माजय का अवॉर्ड प्रो. शालिनी सिंह ने लिया।



कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रो. शालिनी सिंह और प्रो. आशीष दहिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक, भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर, पूर्व कुलपति एमडीयू इंजीनियर एचएस चहल, सीबीएलयू, कुलपति डॉ. दीप्ति धर्मानी, कुरुक्षेत्र विवि के कुलपति डॉ. सोमनाथ सचदेवा, प्रतिष्ठित शिक्षाविद डॉ. सीता राम व्यास, रविंद्र सक्सेना समेत विशिष्ट जन, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, प्रतिष्ठित एलुमनी उपस्थित रहे।

13-रोहतक में एमडीयू के एलुमनाई समारोह में मंच पर हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ सीजेआई सूर्यका

13-रोहतक में एमडीयू के एलुमनाई समारोह में मंच पर हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ सीजेआई सूर्यका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed