फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Civil Hospital No. 1 in the country in National Quality Assurance Standard

Rohtak News: नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में नागरिक अस्पताल देश में नंबर 1

Wed, 14 Feb 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 14 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital No. 1 in the country in National Quality Assurance Standard
13सीटीके58..जिला नागरिक अस्पताल में उप चिकित्सा अधीक्षक व क्वालिटी प्रभारी डॉ. मधुलिका, डॉ. अंज
रोहतक। ट्रेनिंग स्किल, रिकॉर्ड मेंटेंनेंस, फायर एनओसी, एयर क्वालिटी एनओसी व बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में अव्वल होने के कारण नागरिक अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले 2017 में भी नागरिक अस्पताल ने यह उपलब्धि प्राप्त की थी। मंगलवार को यह खुशखबरी आने के बाद पूरा स्टाफ ने खुशी जताई।
विज्ञापन

क्वालिटी की इंचार्ज डॉक्टर मधुलिका ने बताया कि हमें ज्ञात था कि हम क्वालिटी टेस्ट पास कर लेंगे। क्योंकि हमारी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है। उनके काम पर भरोसा था। उन्होंने बताया कि क्वालिटी टीम में डॉ. अंजू पुनिया, यशपाल और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र के मार्गदर्शन और सहयोग से यह मुकाम पाया है। जिला नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों ने एनक्यूएएस प्रमाणन में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

डॉ. मधुलिका ने बताया कि इससे यह स्पष्ट है कि नागरिक अस्पताल देश में सबसे बेहतर क्वालिटी की स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। इसके आधार पर प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सामान्य अस्पताल की अपनी टीम पर मुझे आज गर्व हो रहा है, जिन्होंने लगातार कीर्तिमान स्थापित किया। यह खुशी के पल जीवन में बहुत कम बार आते हैं। सभी स्टाफ और क्वालिटी इंचाई को बधाई देता हूं। आपने बहुत बेहतरीन कार्य किया है।
-डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधिक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed