फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Civil hospital hall light and charging point broken

Rohtak News: नागरिक अस्पताल हॉल की लाइट और चार्जिंग प्वाइंट खराब

Mon, 25 Dec 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital hall light and charging point broken
रोहतक। नागरिक अस्पताल में ज्यादातर लाइट खराब हैं। दिन में भी अस्पताल में अंधेरा बना रहता है। कुछ ट्यूबलाइट और बल्बों पर एक बड़े इलाके का बोझ है। इससे दृश्यता काफी कम रहती है। सोमवार को जब अमर उजाला टीम ने नागरिक अस्पताल की पड़ताल की तो यह सच निकलकर आया। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल लाइट खराब होने संबंधी कोई जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो खराब लाइटों को जल्द बदला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक अस्पताल क्रिसमस की छुट्टी के वजह से बंद रहा, जिसके कारण मरीजों को आपातकालीन सेवा में इलाज कराना पड़ा। नागरिक अस्पताल का हॉल जितना बड़ा है उसकी अपेक्षा में रोशनी देने वाले बल्ब और ट्यूबलाइट कम हैं। यहां दिन में भी प्रकाश की कमी रहती है। ऐसा नहीं है कि अस्पताल प्रशासन ने होल्डर व ट्यूबसेट नहीं लगाए हैं, दोनों ही मौजूद हैं, लेकिन उसमें लगी लाइटें खराब हो गई हैं या तार व बोर्ड में खराबी है। स्विच बोर्ड के कई चार्जिंग प्वाइंट भी काम नहीं करते जिससे मरीजों और उनके परिजनों को मोबाइल आदि चार्ज करने में समस्या आती है।
विज्ञापन

-वर्जन
मरीजों को कोई समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। लाइट और चार्जिंग प्वाइंट की अगर कोई समस्या है तो उसे भी जल्द दुरस्त करा दिया जाएगा।
डॉ. पुष्पेंद्र, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed