{"_id":"62571c5eb2c12a3d846f26a0","slug":"city-dwellers-will-face-water-crisis-for-two-days-in-scorching-heat-rohtakcity-news-rtk643834471","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में दो दिन शहरवासी झेलेंगे पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में दो दिन शहरवासी झेलेंगे पानी का संकट
विज्ञापन
सोनीपत रोड स्थित जलघर स्थित जलाशय। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में तय समय पर पानी नहीं छोड़ने से वीरवार व शुक्रवार को शहर में लाखों लोगों को पानी का संकट रहेगा। जनस्वास्थ्य विभाग दोनों दिन कटौती करके एक समय ही पेयजल आपूर्ति करेगा। अफसरों का दावा है कि 15 अप्रैल को नहर में पानी छोड़ेंगे, जो रात तक जलघरों में पहुंच जाएगा। 16 से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
शहर की पेयजल आपूर्ति जेएलएन और बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहरों में पानी के आने पर आधारित है। वर्तमान रोस्टर के हिसाब से 16 दिन जेएलएन और आठ दिन बीएसबी में पानी आता है। शेष दिन जनस्वास्थ्य विभाग जलघरों में एकत्रित पानी से पेयजल आपूर्ति करता है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार विगत माह विधानसभा में रोहतक की पेयजल समस्या का मसला उठा था, जिस पर नया रोस्टर बनाकर नहर में पानी छोड़ने की बात कही थी। जिसके तहत जेएलएन में पांच अप्रैल को पानी छोड़ा जाना था मगर नहीं छोड़ा गया। रोस्टर के हिसाब से 13 अप्रैल यानी बुधवार को पानी छोड़ा जाना था, वह भी नहीं आया है। ऐसे में जलघरों में पांच से छह फुट तक बचे पानी से ही पेयजल आपूर्ति करनी है। सिंचाई विभाग का कहना है कि 15 अप्रैल को नहर में पानी छोड़ा जाएगा। ऐसे में कटौती करके पेयजल आपूर्ति करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। अब तय किया गया है कि दो दिन यानी वीरवार व शुक्रवार को कटौती करके पेयजल आपूर्ति की जाएगी यानी सिर्फ एक समय ही पानी लोगों को मिलेगा। सिंचाई विभाग के कहे अनुसार 15 अप्रैल को पानी छोड़ दिया जाएगा तो 16 अप्रैल से समुचित पेयजल आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
गुपचुप की पेयजल कटौती, नहीं मिला पानी
भले ही जनस्वास्थ्य विभाग के अफसर वीरवार व शुक्रवार को पेयजल कटौती करने की बात कह रहे हैं मगर हकीकत इससे एकदम इतर है। बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में गंभीर पेयजल संकट रहा। लोग नलों से पानी मिलने का इंतजार करते रहे मगर एक भी बूंद पानी नहीं टपका। सर्वाधिक पेयजल संकट चुन्नीपुरा, सैनी स्कूल रोड, दुर्गा कॉलोनी, प्रेम नगर, कृपाल रोड, राहड़ रोड, आनंद पुरा, संजय कॉलोनी, कैलाश नगर आदि के लोगों को झेलनी पड़ी है। वहीं, अफसरों का दावा है कि पेयजल कटौती नहीं की गई है।
विज्ञापन
वर्जन-
जेएलएन में पांच अप्रैल को पानी आना था, जो नहीं आया। रोस्टर से 13 अप्रैल को पानी आना था, नहीं आया। ऐसे में जलघरों में एकत्रित पानी से आपूर्ति करनी है। वीरवार व शुक्रवार को एक समय पानी मिलेगा। 15 अप्रैल को पानी छोड़ेंगे तो 16 अप्रैल से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
जेएलएन में 15 अप्रैल की सुबह पानी छोड़ दिया जाएगा, जो रात तक रोहतक के जलघरों तक पहुंच जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग 16 अप्रैल से समुचित रूप से पेयजल आपूर्ति कर सकेगा। नया रोस्टर बना दिया गया है। अगली बार जेएलएन में नये रोस्टर के हिसाब से पानी छोड़ा जाएगा।
- सतीश, अधीक्षण अभियंता जेएलएन