फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City air quality in the very poor category, schools remain open.

Rohtak News: बेहद खराब श्रेणी में शहर की हवा, खुले रहे स्कूल

Sat, 15 Nov 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 15 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
City air quality in the very poor category, schools remain open.
29...रोहतक के अप्पू घर के पास से ली गई तस्वीर जिसमें स्मॉग की चादर से ढका शहर नजर आ रहा है। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 307 के साथ शुक्रवार को शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। इसके बावजूद उपायुक्त की ओर से प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। जिले में दूसरे दिन भी 5वीं तक के कक्षाएं लगी रहीं जबकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने उपायुक्तों को खराब वायु की स्थिति में बंद करने की पावर भी दी है।

रोहतक की हवा देश के प्रदूषित शहर में दर्ज की जा रही है। जिले का एक्यूआई शुक्रवार को 307 रहा जबकि यह वीरवार को 434 पर रहा था। शनिवार को एक्यूआई में गिरावट भले आई हो लेकिन इसके भी हवा बेहद खराब की श्रेणी में ही दर्ज की गई है। ऐसी स्थिति को प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति चिंताजनक माना जा रहा है।
विज्ञापन


शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, गांधी कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंबेडकर चौक स्थित माॅडल स्कूल में प्राथमिक विद्यार्थियों का प्रवेश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगाने को लेकर जिलास्तर पर न शिक्षा विभाग और न उपायुक्त की ओर से पत्र मिला है। इस कारण बच्चों की विद्यालय में ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
- मिता कंसल, प्राचार्य, मॉडल टाउन राजकीय विद्यालय।
--------
मुख्यालय की ओर से तो 5वीं तक की भौतिक कक्षाएं बंद करने आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन जिलास्तर पर आकलन के आधार पर उपायुक्त ने स्कूल बंद करने के निर्देश नहीं दिए हैं।

- सुभिता छिक्करा, मुख्य शिक्षिका, निपुण वाटिक, सेक्टर-3

29...रोहतक के अप्पू घर के पास से ली गई तस्वीर जिसमें स्मॉग की चादर से ढका शहर नजर आ रहा है। संव

29...रोहतक के अप्पू घर के पास से ली गई तस्वीर जिसमें स्मॉग की चादर से ढका शहर नजर आ रहा है। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed