फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CITU took out a bike rally in support of the strike

Rohtak News: हड़ताल के समर्थन में सीटू ने निकाली बाइक रैली

Tue, 08 Jul 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 08 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
CITU took out a bike rally in support of the strike
रोहतक के मानसरोवर पार्क ​​स्थित देशव्यापी हड़ताल में समर्थन में मंगलवार को बाइक रैली निकालते सी
रोहतक। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को बाइक रैली निकाली। इसकी अगुवाई सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद व भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला उप प्रधान संजीव सिंह ने की।
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क में मजदूर-कर्मचारी एकत्रित हुए। मजदूर नेता विनोद ने कहा कि बीजेपी सरकार में श्रम कल्याण बोर्ड में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। इसका खामियाजा निर्माण मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। 3 माह से निर्माण मजदूरों को सुविधा का एक पैसा भी नहीं मिला है। प्रदेश सरकार ने ट्रेड यूनियनों को कल्याण बोर्ड से बाहर करके मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया और दलाली के रास्ते खोल दिए।
विज्ञापन

मजदूर नेता संजीव सिंह व धर्मदास ने बताया कि भवन निर्माण कामगार यूनियन लेबर कोड का पुरजोर विरोध करती है। बाइक रैली के दौरान रवि, मनोज कुमार, सरवन, महेश, दिनेश, पप्पू, किशोर, रमाकांत, मंगेज, शिवकुमार, अकील, सिकंदर, गौतम, अरविंद व मनोहर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed