फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Citizens wandering for DL, RC, Birth and Death Certificate

Rohtak News: डीएल, आरसी, बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट के लिए भटक रहे नागरिक

Wed, 12 Apr 2023 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Citizens wandering for DL, RC, Birth and Death Certificate
रोहतक। डाक विभाग व ट्रांसपोर्ट कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के अलावा सरल एवं सीआरएस पोर्टल पर काम अटकने की वजह से नागरिकों को भटकना पड़ रहा है। आमजन से जुड़ी सेवाएं प्रभावित होने का खामियाजा रोजाना हजारों लोगों को उठाना पड़ रहा है। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए लोगों को स्वयं काउंटर पर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में सरल पोर्टल कई दिन से बंद है। इसके चलते लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा सीआरएस पोर्टल पर काम न होने से प्रमाण पत्र न तो आवेदन हो पा रहा है और न काम होने के बाद प्रमाण पत्र डाउनलोड हो पा रहा है। वहीं कई दिनों से आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस भी विभाग के पास हैं। पोस्ट विभाग का ट्रांसपोर्ट कंपनी से अनुबंध समाप्त होने के चलते डाक भी डिस्पेच नहीं हो पा रही है। इसके चलते अधिकांश डीएल व आरसी विभाग में ही रखे हैं। जिन्हें अधिक जरूरत है वह काउंटर पर आकर अपने कागजात ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि डाक विभाग व ट्रांसपोर्ट विभाग के बीच एग्रीमेंट खत्म हो गया है। इसके चलते समस्या आ रही है। जैसे ही एग्रीमेंट हो जाएगा पहले की तरह कार्य शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि सरल पोर्टल पर प्रतिदिन 50 से 60 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, पीजीआईएमएस से 70 से 80 व सामान्य अस्पताल से 60 से 70 प्रमाण पत्र आवेदन होते हैं। वहीं रोजाना 100 के करीब डीएल व आरसी के लिए आवेदन आते हैं।
विज्ञापन


डाक विभाग व स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के बीच एग्रीमेंट को लेकर कुछ समस्या है। इसके चलते डाक विभाग से डीएल व आरसी नहीं जा रही हैं। अधिकांश आवेदक काउंटर से अपने कागजात ले जा रहे हैं। जल्द ही डाक विभाग की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, एसडीएम
पोर्टल पर काम न होने के चलते समस्या आ रही है। जैसे ही काम शुरू हो जाएगा, किसी को समस्या नहीं आएगी। अब सारा कार्य कंप्यूटराइजड होता है।
- जसबीर नांदल, सरल प्रभारी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed