फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CIA caught 150 boxes of firecrackers

सीआईए ने पकड़ी पटाखों की 150 पेटियां

Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
CIA caught 150 boxes of firecrackers
रोहतक। पुलिस सीआईए वन टीम ने शास्त्री नगर के एक मकान से पटाखों की बड़ी खेप बरामद की। शहर थाना पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। मकान से 150 से अधिक अलग-अलग मार्का के पटाखों की पेटियां बरामद हुई। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी। इसके तहत शास्त्री नगर के एक मकान में छापा मारा। मकान में पटाखों का गोदाम होने की जानकारी मिली थी। यहां भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले। यहां अलग-अलग कमरों में अलग-अलग कंपनियों के पटाखे रखे थे। पुलिस ने मौके से 34 पेटी स्काई शॉट, 22 पेटी अनार बम और 32 पेटी फुलझड़ी समेत करीब 150 से अधिक पेटी बरामद की। मौके से राहुल नाम के युवक को भी पकड़ा। पटाखों की खेप को थाने तक लाने के लिए पुलिस को कैंटर मंगवाना पड़ा। पटाखों की खेप दीपावली पर बेचने के लिए लाई गई थी। आबादी के बीच में यह गोदाम बनाया गया था। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। गोदाम के आसपास काफी मकान हैं। इनमें कई परिवार रहते हैं। इसके चलते उनकी जान को खतरा था। बाहरी लोगों को मकान में बने पटाखों के इस गोदाम की भनक तक नहीं थी। पुलिस ने करीब तीन घंटे कार्रवाई कर पटाखे जब्त किए। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed