फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chiranjeev Rao and Laxman Singh Yadav filed nominations.

Rohtak News: चिरंजीव राव और लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नामांकन

Tue, 10 Sep 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chiranjeev Rao and Laxman Singh Yadav filed nominations.
फोटो: 29रेवाड़ी। लघु सचिवालय में रेवाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव का नामांकन जमा करव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव और भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को लघु सचिवालय पहुंच कर नामांकनपत्र दाखिल किया। इससे पहले दोनों नेताओं का रोड शो भी निकला जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोनों नेताओं का नामांकन पत्र एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने लिया।
कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा मौजूद रहीं। माॅडल टाउन निवास स्थान से बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ चिरंजीव रावराजीव चौक तक पहुंचे। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 36 बिरादरी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बनाया है। जनता कह रही है कि कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। उन्होंने कहा रेवाड़ी की जनता ने अच्छा विधायक चुना है। 5 वर्ष से चिरंजीव राव ने लोगों की आाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाई है। चिरंजीव का भविष्य उज्जवल है। हुड्डा ने कहा कि जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने और कानून व्यवस्था में नंबर वन होता था, वह आज बेरोजगारी, अपराध और अपराध में नंबर वन बन गया है। इसलिए हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनानी है।
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। कांग्रेस शासन में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, खरखड़ा में काॅलेज, आईटीआई, लिसाना में पालिटेक्निक, आईटीआई, कालका कनाल बेस डिंकिंग वाटर स्कीम, रेडक्राॅस भवन के अलावा अन्य विकास कार्य हुए। चिंरजीव राव ने कहा कि लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि भाजपा की नीतियों से परेशान जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन रैली निकाली, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समर्थक मौजूद रहे। जगह जगह लक्ष्मण सिंह यादव का अभिनंदन भी किया गया। रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव अपनी पत्नी सविता यादव के साथ जिला सचिवालय पहुंचे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव का नामांकन कराया। इस मौके पर डाॅ. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली व सुनील मूसेपुर मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लक्ष्मण सिंह यादव के साथ हमारा पूरा सहयोग व आशीर्वाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed