{"_id":"65b0c3f727e1b8ef4007d208","slug":"chief-minister-manohar-lal-stopped-at-meham-while-going-from-rohtak-to-hisar-inspected-pond-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक से हिसार जाते समय महम में रूके मुख्यमंत्री मनोहर लाल, तालाब का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक से हिसार जाते समय महम में रूके मुख्यमंत्री मनोहर लाल, तालाब का किया निरीक्षण
Wed, 24 Jan 2024 01:31 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक से हिसार जाते समय महम में रुककर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य रामचन्द्र जांगड़ा व नगरपालिका पार्षदों सहित शहर वासी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
महम में रूके सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार सुबह रोहतक से हिसार जाते समय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल महम में रूके। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी उनके साथ रहे। सीएम ने नगरपालिका कार्यालय के पास बने तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के अलावा एक गली की समस्या भी मुख्यमंत्री के सामने आई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मास्टर प्लान तैयार कर तालाब का सौन्दर्यकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई हर मांग को पूरा किया जाएगा। महम को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने देंगे। रोहतक महम हांसी रेलवे लाईन के उद्घाटन बारे मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे मंत्री से बात की गई है। जब भी रेलवे मंत्री चाहेंगे उद्घाटन हो जाएगा।
विज्ञापन