{"_id":"68fd308f2314dd05310e1c02","slug":"chhath-festival-begins-with-nahai-khaay-nirjala-fast-after-kharna-begins-today-rohtak-news-c-17-roh1020-750821-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, खरना के बाद निर्जला उपवास आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, खरना के बाद निर्जला उपवास आज से
विज्ञापन
39...नई अनाज मंडी में छठ पूजा सामग्री खरीदते ग्राहक। संवाद
रोहतक। छठ पूजा महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। इससे पहले महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई की और नए अनाज से छठ माई का भोग तैयार किया। नई अनाज मंडी में भी श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। रविवार से 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा।
श्रद्धालु रविवार शाम को खरना करेंगे। खरना में शाम को दूध और साठी चावल, गुड़ की खीर बनाकर शाम को पूजा करेंगे। छठी माता को भोग लगाकर भोजन का सेवन करेंगे।
पूर्वांचल एकता समिति के सचिव दिनेश ने बताया कि निर्जला उपवास छठ पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्रद्धालु इस दौरान पानी और भोजन से परहेज करेंगे। महिलाओं ने घरों में विशेष पूजा की तैयारी की है जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
मंडी में 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने खरीदी पूजन सामग्री
रोहतक।
नई अनाज मंडी में शनिवार को तीन दिन के लिए लगे स्टॉलों से 1200 लोगों ने छठ पूजा की सामग्री खरीदी। मंडी में 20 से अधिक स्टॉल लगे हैं। यहां 64 प्रकार की पूजा सामग्री मिल रही है।
दुकानदार दीन दयाल ने बताया कि शनिवार को 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने खरीदारी की है। दुकानदार ध्रुप का कहना है कि पूरे दिन भीड़ रही। हालांकि, बाहर के कुछ लोग अपने घर चले गए हैं। इस कारण पिछली बार से लोग कम आए हैं। संवाद
-- -- -- -- -- --
घाट पर पूर्वांचल एकता समिति ने लगाईं बल्बों की लड़ियां
रोहतक। भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहर के छठ पूजा घाट पर 27 व 28 को श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके लिए पूर्वांचल एकता समिति ने घाट को जगमग करने के लिए बल्बों की लड़ियां लगाई हैं। घाटों का रंग-रोगन हो रहा है, टेंट भी लगाया जा रहा है।
समिति के प्रधान संजीव सिंह ने बताया कि यह महापर्व चार दिवसीय है। इसमें खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य शामिल हैं। सोमवार शाम को अस्त होते सूरज को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा अर्चना करके व्रत खोलेंगे।
पूजा घाट पर प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।