{"_id":"65a04f0a09e9c4e85b081f1a","slug":"cheating-of-rs-30-thousand-in-the-name-of-treatment-at-private-clinic-rohtak-news-c-17-roh1019-336061-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निजी क्लीनिक पर इलाज के नाम पर 30 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निजी क्लीनिक पर इलाज के नाम पर 30 हजार की ठगी
Fri, 12 Jan 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित निजी क्लीनिक में उपचार कराने के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में झंग कॉलोनी निवासी मंगतराम ने बताया कि वह प्राइवेट क्लीनिक में नौकरी करता है। उसके पास करीब तीन बजे कॉल आई। युवक बोला- उसे मरीज दिखाना है। आपको पैसे भेज देता हूं, मरीज देख लेना। इसके बाद उसे 30 हजार रुपये भेजने का मैसेज आ गया। फिर 5 हजार रुपये का मैसेज आया। बोला- गलती से 50 हजार रुपये भेज दिए। फिर बोला- उपचार के खर्च के रुपये रखकर बाकी वापस भेज दीजिए। उसने विश्वास करके 30 हजार रुपये वापस भेज दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।