{"_id":"656b749b8751f30d8901fa2a","slug":"cheating-of-nine-lakh-rupees-from-the-director-who-made-web-series-and-advertisement-rohtak-news-c-197-1-snp1001-10256-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वेब सीरीज व विज्ञापन बनाने वाले डायरेक्टर से नौ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वेब सीरीज व विज्ञापन बनाने वाले डायरेक्टर से नौ लाख रुपये की ठगी
Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित वर्धमान गार्डनिया निवासी वेबसीरीज व विज्ञापन बनाने वाले डायरेक्टर के साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर वेबसीरीज रिलीज करवाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त सतीश बालन को शिकायत दी। जिनके निर्देश पर मुंबई के रहने वाले दो आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-27 में मुकदमा दर्ज किया है।
वर्धमान गार्डनिया निवासी सोमेश दहिया ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है कि वह फिल्म डायरेक्टर हैं। हिंदी भाषा की फिल्म, वेबसीरीज और विज्ञापन बनाते है। उनके साथ गगनदीप सिंह बेदी भी काम करते है। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित अंधेरी पश्चिमी निवासी अजय कुमार कनौजिया से उनकी पहचान हुई थी। जिस पर अप्रैल माह में अजय ने कहा कि उनकी फिल्म इंडस्ट्री में जान-पहचान है। वह उनकी बनाई गई वेबसीरीज को रिलायंस एंटरटेंमेंट या जी-5 ओटीटी पर रिलीज की मंजूरी दिलवा सकते है। उन्होंने इसके एवज में 15 लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि नौ लाख रुपये पहले देंगे होंगे। छह लाख रुपये मंजूरी दिलाने के बाद देने तय हो गए। अजय ने उसे अपने कार्यालय पर बुलाया। सोमेश ने बताया कि जिस पर गगनदीप के सामने उन्होंने तीन लाख रुपये अजय को नकद दे दिए। इसके बाद 22 अप्रैल को गगनदीप सिंह के खाते से एक लाख रुपये अजय के खाते में भेजे और ओटीटी पर मंजूरी का काम शुरू करने के लिए कह दिया। उन्होंने कुल नौ लाख रुपये अजय को दे दिए। एक महीने बाद तक जब मंजूरी नहीं मिली तो अजय से बात की। उसने कहा कि थोड़ा समय लेगा। इसके बाद भी कई बार बात हुई, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने कहा कि काम हो जाएगा या रुपये वापस दे देंगे। उसने न रुपये दिए और नहीं मंजूरी दिलवाई। बाद में रुपये मांगे तो उसने धमकी दी कि उसके दोस्त संदीप की ऊपर तक पहुंच है। साथ ही जान से मारने व झूठा केस लगवा कर केस में फंसवा देने की धमकी भी दी। पीडि़त ने आयुक्त को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।