फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Changing diet is making people victims of obesity

Rohtak News: बदलता खानपान लोगों को बना रहा मोटापे का शिकार

Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Changing diet is making people victims of obesity
रोहतक। बदलती जीवनशैली व खान पान लोगों को मोटापे का शिकार बना रहा है। मेहनत के बजाय आराम पसंद जीवन भी मोटापे की वजह बन रहा है। भावी पीढ़ी चुस्त दुरुस्त होने के बजाय आलसी व भारी शरीर वाली बन रही है। ऐसे में कम उम्र में ही हृदय व अन्य गंभीर रोग घेरने लगे हैं। इन सबका असर लिवर पर पड़ रहा है। इस कारण लिवर संबंधी समस्या बढ़ने लगी है। डॉक्टर इस स्थिति से बचने के लिए घी, मक्खन, चीनी, मैदा आदि के सेवन से परहेज बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मोटापा बीपी, शुगर, थायराइड व तमाम रोगों का भी कारण है। पीजीआई के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में हर रोज ऐसे करीब आठ से दस केस सामने आ रहे हैं। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हैं। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन

मोटे अनाज का करें प्रयोग
चिकित्सकों का कहना है कि गेहूं शुगर की बड़ी वजह है। शुगर मरीजों को गेहूं के सेवन से बचने की जरूरत है। साथ ही हमें मोटे अनाज की ओर लौटना होगा। दिन में दो से तीन बार गुनगुना पानी जरूर पीएं। यह पाचन तंत्र मजबूत बनाता है। ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र बिगड़ता है। लिवर पर दबाव का दवा के जरिए इलाज संभव है। इसलिए समय रहते जांच कराकर इलाज जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यायाम से दूरी बना रहे हम
सुविधा भोगी समाज अपनी सेहत का खुद दुश्मन बनता जा रहा है। आराम पसंद जीवन व सुविधाओं के चलते शारीरिक गतिविधियां न के बराबर हो गई हैं। हम व्यायाम से भी दूरी बनाए हुए हैं। भावी पीढ़ी घर से स्कूल तक पैदल या साइकिल पर न जाकर बस से आती-जाती हैं। मैदान में पसीना बहाने के बजाय बच्चे घर में टीवी व मोबाइल की स्क्रीन पर नजरें जमाए रहते हैं। इस कारण बच्चे मोटापे के शिकार बनते जा रहे हैं।

वर्जन:
बदलता खानपान व बढ़ती सुविधाओं में आरामपरक जीवन मोटापे की बड़ी वजह है। इससे बचने के लिए व्यायाम जरूरी है। गेहूं की जगह मोटा अनाज खानपान में शामिल करना चाहिए।
-डाॅ. प्रवीण मल्होत्रा, विभागाध्यक्ष, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed