फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Changes related to evaluation of the board will bring better results: Salah

बोर्ड के मूल्यांकन संबंधी बदलाव से बेहतर परिणाम आएंगे : सलाह

Wed, 21 Feb 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 21 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Changes related to evaluation of the board will bring better results: Salah
रोहतक। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा संगठन (सलाह) ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से कक्षा दसवीं की परीक्षा के मूल्यांकन में किए गए नए बदलाव पर खुशी व्यक्त करते हुए बोर्ड प्रबंधन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

सलाह राज्य के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र मलिक महम ने बताया कि सलाह का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को प्रधान गुरदीप सैनी व कार्यकारी प्रधान अशोक शर्मा की अगुवाई में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. वी पी यादव से मिला। चेयरमैन से मीटिंग में सलाह प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भी छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन व वार्षिक परीक्षा के अंक को जोड़ कर कक्षा 10वीं का परिणाम तैयार करें।
विज्ञापन

अब से पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन और लिखित परीक्षा में अलग-अलग पास होना आवश्यक था। अब इस नए बदलाव के तहत आंतरिक मूल्यांकन के और परीक्षा के अंकों को जोड़कर के 10वीं 33 प्रतिशत पास अंक लेने होंगे, जिससे छात्रों को राहत मिलेगी। सलाह पदाधिकारियों ने कहा कि बोर्ड का यह सराहनीय कदम है। सलाह संगठन बोर्ड चेयरमैन व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का आभार प्रकट करता है। सलाह संगठन की मांग पर बोर्ड चेयरमैन की ओर से मेवात के खंड तावडू में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका विरतण केंद्र सहित परीक्षा केंद्र मात्र किलो मीटर के दायरे में बनाना तथा लेक्चरर की प्रदेश के किसी भी जिले में परीक्षा ड्यूटी करने की अनुमति देना बोर्ड का सराहनीय कदम है। प्रधान गुरदीप सैनी ने बताया कि अगले सत्र से परीक्षा ड्यूटी लेक्चरर से आनलाइन स्टेशन का सब्मिशन कराकर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed