फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chandrashekhar Azad was the great hero of the national movement: Swami Aryavesh

राष्ट्रीय आंदोलन के महानायक थे चंद्रशेखर आजाद : स्वामी आर्यवेश

Fri, 28 Feb 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad was the great hero of the national movement: Swami Aryavesh
27सीटीके21....चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। बेटी बचाओ अभियान एवं सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 18वां बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। यहां वीरवार को सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय आंदोलन के महानायक थे। जहां अपनी आहुति इस देश की आजादी के लिए दी, वहीं युवाओं को आजादी के आंदोलन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के ब्रह्मा स्वामी वेदप्रकाश ने कहा कि आर्य समाज देवी-देवताओं का नहीं, इन पर लगाए गए मिथ्या आरोपों का खंडन करता है। अनेक धार्मिक ग्रंथों में ब्रह्मा, विष्णु, महेश, दुर्गा, भैरव व अन्य देवी-देवताओं का जीवन कलंकित कर रखा है। किसी को भांग पीने वाला, धतूरा खाने वाला, शराब पीने वाला बताया गया है। शराब पीना, मांस खाना, दुराचार करने वाला देवी-देवता नहीं हो सकते।
विज्ञापन

महिला सत्संग में सार्वदेशिक आर्य युवती परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश आर्या ने कहा कि प्रत्येक गृहस्थ के लिए पंच महायज्ञ करना अनिवार्य दैनिक कर्म है। परमात्मा के उपकारों का स्मरण कर उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, उसके गुणों - दया, परोपकार, न्याय को जीवन में धारण करने के लिए ब्रह्म यज्ञ व अन्य कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में स्वामी सोमानंद, स्वामी सूर्यवेश, अजयपाल आर्य, प्रीति आर्या, एकता आर्या, अंकिता आर्या, राजबीर वशिष्ठ, पूजा आर्या उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed