बहादुरगढ़। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शहर में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के रोहतक-दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय में लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई।
इस अवसर पर सरोज राठी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में मतदान कर भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद सविता सैनी, पार्षद राजेश तंवर, राजेश सैनी, मनमोहित गुप्ता, भरत सिंह छिल्लर, हेमचंद्र, जगबीर रुहिल, रितिक, मुकेश, जयभगवान सिंह, जतिन, जगबीर, पप्पू, सतीश शर्मा, संदीप कुमार, संजय राठी, सुमित बराही मौजूद रहे।