फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chairman of Consumer Forum heard problems in Electricity Corporation In Rohtak

Rohtak: उपभोक्ता फोरम के चैयरमेन ने बिजली निगम में सुनी समस्याएं, लोग अजब-गजब दिक्कतें लेकर पहुंचे

Fri, 09 Jun 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Jun 2023 01:29 PM IST
सार

रोहतक में बिजली निगम के कांफ्रेस हाल मे सवा 11 बजे जनता दरबार शुरू हुआ। लेकिन चैयरमेन पहले पहुंचे और अधिकारी कोई 20 मिनट तो कोई एक घंटा लेट पहुंचा। निगम के एसई पूरे सवा घंटे बाद जनता दरबार में पहुंचे। तब तक उपभोक्ता फोरम में 3 शिकायतें सुनी जा चुकी थी।

विज्ञापन
Chairman of Consumer Forum heard problems in Electricity Corporation In Rohtak
समस्याएं सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन में शुक्रवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण कमेटी की तरफ से जनता दरबार लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता फोरम के चैयरमेन आरके खन्ना ने की। फोरम में 15 से ज्यादा शिकायतें आई, जिनमें से दो का ही समाधान हो पाया। कुछ शिकायतों को फोरम में रखा गया। एक उपभोक्ता का मीटर कटने के बाद भी निगम ने पांच हजार रूपये का बिल थमा दिया। पीड़ित चार बार फोरम में शिकायत रख चुका लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


बिल भरने के बाद बढ़ा हुआ बिल आने जैसी समस्या लेकर पहुंचे उपभोक्ता
बिजली निगम के कांफ्रेस हाल मे सवा 11 बजे जनता दरबार शुरू हुआ। लेकिन चैयरमेन पहले पहुंचे और अधिकारी कोई 20 मिनट तो कोई एक घंटा लेट पहुंचा। निगम के एसई पूरे सवा घंटे बाद जनता दरबार में पहुंचे। तब तक उपभोक्ता फोरम में 3 शिकायतें सुनी जा चुकी थी। मीटर न लगाने के नाम पर एक उपभोक्ता ने शिकायत दी तो उसके एरिया की एसडीओ मनीता धनखड़ जनता दरबार में ही नहीं पहुंची थी। जिसे अन्य अधिकारी द्वारा फोन कर बुलाया गया। बार बार उपभोक्त के परेशान होने के कारण चेयरमैन ने एसडीओ को हडकाया और उसका मीटर लगाने के आदेेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed