फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CGST awaits report from Telangana in case of transaction of 1500 crores

1500 करोड़ के लेन - देन के मामले में सीजीएसटी को तेलंगाना से रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 02 Jul 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
CGST awaits report from Telangana in case of transaction of 1500 crores
दिल्ली, हिसार, फतेहाबाद , सिरसा के साथ तेलंगाना की फर्मों के साथ गिफ्ट वाउचर के नाम पर 1500 करोड़ को लेनदेन किया गया है। सीजीएसटी विभाग के अधिकारियों को तेलंगाना से आने वाली रिपोर्ट कां इंतजार है। इतने बड़े लेन देन के बाद लगातार हो रहे खुलासे से खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। खुफिया विभाग जीएसटी के अधिकारियों से इनपुट ले रहा है।
विज्ञापन

हिसार में गिफ्ट वाउचर के नाम पर हिसार और फतेहाबाद की बोगस फर्मों से करीब 1500 करोड़ का लेनदेन करने का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। सीजीएसटी से मंगलवार को प्रदेश की खुफिया विभाग से जुड़े लोगों ने भी संपर्क किया है। जिनको यह जानकारी मुख्यालय भेजनी है। आयकर विभाग पहले से ही सक्रिय हो उठा है। अधिकारियों के अनुसार इन फर्मों के लेन-देन में तेलंगाना की फर्मों के साथ लेन- देन हुआ है। यहां से मोटी रकम वहां जा रही है। वहां से इन फर्मों से लेन-देन की जानकारी मांगी गई है। वहां से रिपोर्ट के साथ कुछ पैसा भी जमा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस मामले में दो निजी बैंक भी सीजीएसटी की जांच के दायरे में आ गए हैं। फर्जी फर्म से जुड़े लोगों ने जिन पैन नंबरों का इस्तेमाल किया है, उन नंबरों पर इनकम टैक्स की चोरी का पता चला है। फर्मों की ओर से टीडीएस काटने में नियमों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों की भी मिलीभगत
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कई पेट्रोल पंप पर इन वाउचरों को रिचार्ज किया गया है। जीएसटी की ओर से जांच की जा रही है कि उनकी ओर से इसमें कहां लापरवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में आर्थिक अपराध के साथ धोखाधड़ी के मिल रहे हैं सबूत
1500 करोड़ के लेन-देन में हुए आर्थिक अपराध की जांच तो चल ही रही है। सीजीएसटी में धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। पैन कार्ड, आधार कार्ड को चोरी करके उसका इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में जिम्मेवार लोगों पर पूरे स्कैम को देखते हुए स्थानीय थाने में मामला भी दर्ज कराया जा सकता है।

गिफ्ट वाउचर के नाम पर 1500 करोड़ लेनदेन करने वाली फर्मों की जांच चल रही है। विभाग को तेलंगाना की फर्म से हुई लेन-देन की रिपोर्ट आने कां इंतजार है। इसके साथ जांच से जुड़ी अन्य एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं। आवश्यकता पड़ी तो इनसे जुड़े लोगों पर आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है।
- विजय मोहन जैन, आयुक्त, सीजीएसटी रोहतक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed