फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Centre's Unified Pension Scheme cheating employees: Union

केंद्र की यूनिफाइड पेंशन स्कीम कर्मचारियों से छलावा : संघ

Mon, 26 Aug 2024 12:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Centre's Unified Pension Scheme cheating employees: Union
25सीटीके11- सर्व कर्मचारी संघ की कर्मचारी भवन आयोजित बैठक में अपनी रणनीति पर चर्चा करते यूनियन
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्यकारिणी की बैठक रविवार को कर्मचारी भवन हनुमान कॉलोनी सुखपुरा चौक पर हुई। यहां सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की गई। बैठक में समीक्षा के बाद आगामी कार्यक्रमों पर सुझाव लेकर रणनीति तैयार की गई। राज्य प्रधान व सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) को कर्मचारियों से छलावा करार दिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने की। संचालन महासचिव नरेश कुमार ने किया। बैठक राज्य कमेटी, सभी जिलों के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष व संबंधित विभागीय यूनियनों के प्रधान/महासचिव ने भाग लिया।
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन स्कीम है, इससे कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को नियमित न कर सेवा सुरक्षा बिल के नाम से गुमराह करने का चुनावी षड्यंत्र रचा है। वास्तव में कर्मचारियों के लिए बड़ी सजा उन्हें ताउम्र कच्चा रखने की गारंटी है। कर्मचारी वर्ग इसे अच्छे से समझता है। कर्मचारियों के अन्य मुद्दों विभागों का निजीकरण, 8वें वेतन आयोग का गठन, 7वें वेतन आयोग अनुसार मकान किराया भत्ता लागू करना, सभी विभागों के कर्मचारियों कि वेतन विसंगतीय दूर करने, एक्सग्रेसिया पॉलिसी से अनावश्यक शर्तें हटाना, श्रम कानून में कॉरपोरेट्स बदलाव, नई शिक्षा नीति, परिवहन नीति, जल जीवन मिशन के नाम से तमाम जन सेवाओं को समाप्त करने मामले में सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में आगामी आंदोलन के तहत राज्य कमेटी विपक्ष के नेता व सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को 30 अगस्त तक मांग पत्र और ज्ञापन देकर कर्मचारियों के मुद्दों पर पक्ष रखने की अपील करेंगे। इसी प्रकार 30 अगस्त तक सभी जिलों की बैठक की जाएगी। 15 सितंबर तक सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों की बड़ी कन्वेंशन की जाएगी। सभी विधानसभा प्रत्याशियों को कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र देकर उन्हें अपना रुख स्पष्ट करने का अनुरोध करेंगे। इस मौके पर सुरेश नोहरा, सुख दर्शन सरोहा, संदीप सांगवान, नरेंद्र दिनोद, प्रभु सिंह, जयवीर चहल, जरनैल सिंह, जोगिंदर करौंथा, सुनीता कालीरमन व सुरेश कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed