फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Central Minister Dharmender Pardhan Targets congress in Rohtak of Haryana

Haryana: धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे रोहतक, कहा- सत्ता में आने का सपना छोड़ दे कांग्रेस, तीसरी बार बनेगी BJP सरकार

Sun, 23 Jun 2024 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 08:31 PM IST
सार

रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 100 दिन कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें, अब 20-20 का जमाना है, आंकड़ों की भाषा समझता हूं, मन की बात सुनेंगे। 

विज्ञापन
Central Minister Dharmender Pardhan Targets congress in Rohtak of Haryana
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री व प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आकर प्रदेश को लूटने का सपना छोड़ दे। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा, भाजपा तीसरी बार केंद्र की तरह प्रदेश में सरकार बनाएगी। वे रविवार को रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में हुए अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हरियाणा में 19 हजार 812 बूथ हैं, 7212 गांव हैं और 22 जिले हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ 100 दिन हैं। कड़ी मेहनत करें। समाज के बीच जाएं। अब तो 20-20 का जमाना है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के षडयंत्र को समझे, कांग्रेस बहरूपिया है। कांग्रेस के शासनकाल के दौरान प्रदेश में दलित परिवारों, किसानों, वंचितों और आंबेडकर के संविधान के साथ हुए अत्याचारों को जनता भूली नहीं है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी कठिन काम तभी पूरा कर पाते हैं, जब सैनिक का मन खुश होता है, सैनिक अपने सेनापति पर भरोसा करता हो, और आपके सेनापति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल के अंदर 2027 तक भारत दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा और इस अर्थव्यवस्था में हरियाणा के छोरों और छोरियों को बड़ा हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने पांच सांसद जितवाकर केंद्र में भेजे, मोदी ने तीन को मंत्री बनाकर प्रदेश को सम्मान दिया है। इससे साफ है कि हरियाणा मोदी के दिल के कितने करीब है। मेरा गदा भेंटकर स्वागत नहीं, बल्कि हल देकर लस्सी पिलाएं क्योंकि मैं किसान का बेटा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Central Minister Dharmender Pardhan Targets congress in Rohtak of Haryana
संबोधित करते त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब। - फोटो : संवाद

बाप-बेटा सरकार बनाने का सपना छोड़ दें : बिप्लब देब
प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि चार माह से कांग्रेस यह बात फैला रही है कि हरियाणा में सरकार बदलेगी, लेकिन प्रदेश में पिता-पुत्र की सरकार नहीं बनेगी बल्कि गरीब व किसान की सरकार बनेगी। पिता-पुत्र समझ लें कि मनोहर लाल के रूप में करंट मंत्री अपने साथ लेकर आए हैं। मनोहर लाल के पास बिजली के अलावा शहरी विकास मंत्रालय भी है और वे हरियाणा को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Central Minister Dharmender Pardhan Targets congress in Rohtak of Haryana
संबोधित करते केंद्रीय बिजली एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल। - फोटो : संवाद

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हथकंडे फैलाए, विधानसभा चुनाव में सतर्क रहें : मनोहर लाल
केंद्रीय बिजली एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हथकंडे फैलाए, कुछ लोग उनकी बातों में फंस गए। अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ऐसे हथकंडे अपनाएगी। कुछ नई झूठी बातें भी लेकर वे आ सकते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा। लोगों को बताएं कि कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर भ्रष्टाचार, धींगा मस्ती व भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देकर अपनों को रेवड़ी बांटेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का काम आज नहीं तो कल हो ही जाएगा।

Central Minister Dharmender Pardhan Targets congress in Rohtak of Haryana
संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

तीन माह में ढह जाएंगी कांग्रेस के झूठ की नींव : नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह झूठ का सहारा लेकर अपनी नींव खड़ी की है, आने वाले तीन महीने के बाद वह ढह जाएगी। भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। जनता ने संकेत दे दिया है कि इस बार फिर भाजपा को जिताएंगे क्योंकि 10 साल में भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, किसानों के हित में काम किया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर कांग्रेस के झूठ का नकाब उतारेगा।

Central Minister Dharmender Pardhan Targets congress in Rohtak of Haryana
संबोधित करते केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर। - फोटो : संवाद

भाजपा ने आम आदमी के लिए काम किया : कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार होती है, उसकी ही प्रदेश में सरकार बनती रही है। दूसरा, भाजपा ने आम आदमी के लिए काम किया है। 10 साल तक पारदर्शी सरकार दी है। मंच का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने किया।

Central Minister Dharmender Pardhan Targets congress in Rohtak of Haryana
लोगों का अभिवादन करते पूर्व गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद

विज ने की धमाकेदार इंट्री, राव इंद्रजीत नहीं पहुंच सके
जब प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव का संबोधन चल रहा था, तभी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मंच पर पहुंचे। नेताओं से राम-राम करके कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। बिप्लब देव को भाषण के बीच कहना पड़ा कि विज साहब स्थान ग्रहण कर लें। राज्यसभा सदस्य कार्तिक शर्मा ने अपनी कुर्सी विज को दी। सांसद नवीन जिंदल करीब 1 बजे पहुंचे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत नहीं पहुंच सके।

Central Minister Dharmender Pardhan Targets congress in Rohtak of Haryana
मंच पर मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

यह दिग्गज माैजूद रहे : राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, सांसद धर्मवीर सिंह, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री किरण चौधरी, कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन बड़ौली, लोकनिर्माण विभाग मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद संजय भाटिया, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पवार व सुभाष बराला, वित्त मंत्री जेपी दलाल, कार्तिक शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed