फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Celebrated the death anniversary of Pandit Bhagwat Dayal Sharma by lighting 51 lamps and planting 11 saplings

Rohtak News: 51 दीप जलाकर व 11 पौधे लगाकर मनाई पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुण्यतिथि

Thu, 22 Feb 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 22 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the death anniversary of Pandit Bhagwat Dayal Sharma by lighting 51 lamps and planting 11 saplings
रोहतक। हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी पंडित भगवत दयाल शर्मा की 31वीं पुण्यतिथि पर वीरवार को पीजीआई स्थित उनके स्मारक स्थल पर दीपांजलि व पौधरोपण किया गया। यहां 51 दीपक व 11 पौधे लगाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डेंटल कॉलेज डॉ. संजय तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महामहिम गवर्नर में सम्मानित समाजसेवी अश्विनी वशिष्ठ रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पंडित की 31 वीं पुण्यतिथि पीजीआई स्थित स्मारक में मनाई गई। इस दौरान पीजीआई सिक्योरिटी स्टाफ ने प्रथम मुख्यमंत्री को सलामी देकर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर स्वामी, विश्व देवानंद, तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट से डाॅ गोपाल कृष्ण आजाद व पूर्व नौसेना अधिकारी जगत सिंह गिल ने की। मंच का संचालन पूर्व शिक्षाविद व प्रखर प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में योगाचार्य शिवचरण शर्मा, रोशन लाल शर्मा, डॉ. कपिल कौशिक, देवेन्द्र चौहान,राजीव अत्री, गढ़वाल सभा के प्रधान मनोज शर्मा, नीरज वत्स, हनुराम मुदगिल, दीपक मुदगिल, सिक्योरिटी स्टाफ से मनोज खिड़वाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed