फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Celebrate Holi festival with natural colors, do not waste water

Rohtak News: प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएं होली का त्यौहार, पानी की बर्बादी न करें

Mon, 25 Mar 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi festival with natural colors, do not waste water
बहादुरगढ़। होली हमारी संस्कृति से जुड़ा त्यौहार है लेकिन आजकल लोग रसायन युक्त रंगों का इस्तेमाल करते हैं। इससे वातावरण प्रदूषित होता है। कई संस्थाओं की ओर से फूलों की होली मनाने की भी परंपरा बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण में जुटे लोग कहते हैं कि होली पर प्यार व सद्भाव को बढ़ाया जाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि हम प्राकृतिक रंगों से होली खेलें।
विज्ञापन



नागरिक पर्यावरण संरक्षण का ख्याल रखें। कुछ लोग होली के धार्मिक व संस्कृति महत्व को नहीं समझते। मैं हर पर्व, त्यौहार पर देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करता हूं। एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली मनानी चाहिए। साथ ही पानी का बचाव करना चाहिए। पानी हमारे जीवन में बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


पवन जैन, सेक्टर-6
होली भाईचारे का संदेश देती है। फिर भी कई बार लगता है कि लोग होली के महत्व को नहीं समझते और नशा करके हुड़दंग मचाते हैं। हमें होली पर इन सब बातों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे ढंग से होली मनानी चाहिए जिससे वातावरण भी प्रदूषित न हो और त्यौहार का मजा भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका गर्ग, पूर्व पार्षद

होली पर कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रयास सराहनीय है। मंदिरों में सामूहिक होली मनाई जाती है। सब लोग मिलकर होली मनाते हैं, अच्छा लगता है। हम सब रसायन युक्त लोगों से दूर रहें। प्राकृतिक रंगों को महत्व दें।

-डॉ.नीना राठी

होली भाईचारे का त्यौहार है। हम इस मौके पर पानी की बर्बादी न करें। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। पानी के साथ ही सेहत का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। हम सब प्राकृतिक रंगों से होली खेलें। रिश्तेदार और सगे संबंधियों में मिठाइयां बांटे।

-नवीन मल्होत्रा, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed