{"_id":"663f2aabbd61626eb102d956","slug":"cbi-identifies-those-who-installed-gps-in-car-in-nafe-singh-murder-case-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107287-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नफे सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई ने की कार में जीपीएस लगाने वालों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नफे सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई ने की कार में जीपीएस लगाने वालों की पहचान
Sat, 11 May 2024 01:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 11 May 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ढाई माह पहले बराही रेलवे फाटक के पास इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी तथा उनके समर्थक जयकिशन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया और बहादुरगढ़ पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही केस का खुलासा हो सकता है। इस मामले में सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारियों से भी पूछताछ की है। सीबीआई को स्पेशल सेल के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
डीआईजी सीबीआई के अलावा बहादुरगढ़ डीएसपी धर्मवीर सिंह व एसटीएफ अधिकारी की जांच जारी है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय समय बीत गया है और जांच टीम बहादुरगढ़ में है। नफे सिंह केस में सीबीआई को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अधिकारी नफेसिंह राठी की कार में जीपीएस लगाने वालों की पहचान कर चुकी है। गवाहों से मिली जानकारी के बाद सीबीआई का पता चला है कि जीपीएसी के उपकरण गुरुग्राम व दिल्ली से खरीदे गए थे। यह भी जानकारी हाथ लगी है कि जीपीएस क्यों लगाया गया था और किसने और कब लगवाया था। हालांकि इस जानकारी को अभी गुप्त रखा गया है। शुक्रवार को सीबीआई की डीआईजी ने दोपहर सवार 12 बजे अधिकारियों के साथ वारदात स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सीबीआई अधिकारी स्थानीय डीएसपी, एसटीएफ के अधिकारियों के साथ लाइनपार थाना में पहुंची। यहां पर उन्होंने नफे सिंह राठी की कार और आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग की गई आई-20 कार की भी जांच की। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को एक वीडियो फुटेज भी हाथ लगी है। इसमें लोग कह रहे हैं कि नफे सिंह जल्द मर जाएगा। ये वीडियो फुटेज हत्याकांड से कुछ समय पहले की है। जो लोग फुटेज में बोलते सुनाई दे रहे हैं उनसे भी सीबीआई जल्द पूछताछ करेगी। बता दें कि नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके भांजे संजय और गनमैन संजीत कबलाना गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। केस में अभी सीबीआई को अनेकों सवालों के जवाब तलाशने हैं। अभी पुलिस को हथियारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।