{"_id":"6858410422efd7db9706f3fe","slug":"cashless-medical-treatment-facility-should-be-implemented-for-mandi-board-employees-rohtak-news-c-17-roh1020-677312-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंडी-बोर्ड कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल उपचार सुविधा लागू हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंडी-बोर्ड कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल उपचार सुविधा लागू हो
Sun, 22 Jun 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
22सीटीके28.....मंडी बोर्ड फील्ड स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्व
रोहतक। हरियाणा मंडी बोर्ड फील्ड स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का पंद्रहवां द्विवार्षिक महासम्मेलन का रविवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैश्य संस्था के सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य नीलामी अभिलेखक के वेतनमान में वृद्धि और मंडी-बोर्ड कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल उपचार सुविधा लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर सिंह सांगवान व महासचिव सुखविंदर पूनिया ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को मंडी बोर्ड के मुख्य प्रशासक के समक्ष रखा। मुख्य मांगों में नीलामी अभिलेखक के वेतनमान में वृद्धि और मंडी बोर्ड कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल उपचार सुविधा लागू करने की मांग की गई।
मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा ने कर्मचारियों की मांगों को उचित बताते हुए आश्वासन दिया कि वह संगठन के मुद्दों को प्रदेश सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से हरियाणवी संस्कृति का गुणगान किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और प्रदेश भर की मार्केट कमेटियों के कर्मचारी पहुंचे। इस मौके पर बोर्ड सचिव डॉ. पूजा भारती (एच.सी.एस.), मुख्य विपणन प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, मुख्य नियंत्रक वित्त एवं लेखा राजेश सांगवान मौजूद रहे।