फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case registered against protesting lawyers for blocking road

Rohtak News: प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर रोड जाम करने का मामला दर्ज

Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Case registered against protesting lawyers for blocking road
रोहतक। रेलवे रोड स्थित प्लॉट की खरीद फरोख्त को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने अब छह वकीलों समेत कई अन्य के खिलाफ रोड जाम करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा आर्यनगर थाने में 19 सितंबर को सब इंस्पेक्टर राजेंद्र की शिकायत पर दर्ज किया गया। उधर, अधिवक्ताओं को जब रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली तो शुक्रवार को वकीलों की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, वकील सुमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज होने के विरोध में 16 दिन से कार्य बहिष्कार और कोर्ट चौक पर टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में वकीलों ने पंजाब एवं हरियाणा के चीफ जस्टिस से मिलकर समस्या को प्रतिनिधि मंडल ने रखा है। इसके अलावा वकील के केस को पुलिस महानिदेशक ने रोहतक से भिवानी ट्रांसफर कर एसआईटी गठित कर दी है। इसके अलावा छह अधिवक्ताओं समेत कई अन्य पर रोड बंद करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन तीनों मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार रहेगा। साथ ही दोपहर में वकीलों की एक सामूहिक बैठक होगी। जिसमें तीनों मुद्दों पर एकमत होकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन वकीलों के है नामजद केस
हर्षवर्धन मलिक उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन, दलवीर सिंह, सुमित कुमार, अनिल कुमार, अरविंद डागर, शक्ति अत्री समेत अन्य वकील के खिलाफ बीएनएस की धारा-126 और 285 में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है प्रकरण
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक आर्य नगर निवासी संजय गर्ग ने सिटी थाने में 13 जून को एफआईआर नंबर 377 दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि 25 अक्तूबर 2023 को दिल्ली निवासी हर्षिता जैन के साथ रेलवे रोड पर पीरजी मोहल्ला स्थित 130 वर्गगज प्लॉट का सौदा किया था। बयाने के तौर पर कुल 97.50 लाख रुपये दिए गए थे। इसके बावजूद मई 2024 में हर्षिता ने मार्च माह में यह प्रॉपर्टी किसी अन्य के नाम करा दी। प्रकरण की जांच सिटी थाना पुलिस कर रही थी। इसी बीच 30 अगस्त को आर्य नगर थाने में एफआईआर नंबर 219 दर्ज की गई, जो रेलवे रोड की जमीन खरीद-फरोख्त केस से जुड़ी है। दर्ज एफआईआर में दिल्ली की पालम कॉलोनी निवासी एवं वकील अशोक यादव ने डीजीपी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि उसे पुलिस ने सिटी थाने में 11 घंटे तक अवैध तरीके से हिरासत में रखा और दबाव बनाकर 50 लाख रुपये की वसूली की।
डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया की जांच के बाद पुलिस ने आर्य नगर थाने में सिटी थाने के निलंबित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप, जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों में खरावड़ निवासी बिजेंद्र उर्फ सरपंच, आर्य नगर निवासी संजय गर्ग, जयभगवान उर्फ ठेकेदार, टीटू, लाला जी, सोनू बिल्डर, एडवोकेट सुमित सिंह व संदीप अहलावत आरोपी बनाया गया था। अब यह मामला भिवानी ट्रांसफर कर दिया गया है और जांच डीएसपी करेंगे।




केस दर्ज समेत सभी अहम मुद्दों को लेकर वकीलों की एक बैठक आज दोपहर में बुलाई है। इसमें सभी समस्याओं को रखा जाएगा। सर्वसहमति से इस प्रकरण में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
अरविंद श्योराण, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed