फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   case, pjp leader, bjp government, bill, politics, haryana, rohtak, sant gopaldas

गोवध निषेध बिल पास करें, नहीं तो राजनीति में आकर कराएंगे हत्या बंद

Tue, 11 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 11 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
case, pjp leader, bjp government, bill, politics, haryana, rohtak, sant gopaldas
संत गोपालदास ने सरकार पर साधा निशाना, गोपाष्टमी तक का दिया अल्टीमेटम - फोटो : amar ujala
संत गोपालदास ने कहा है कि केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र में केंद्रीय गोवध निषेध बिल पास करे। यदि सरकार ने 7 नवंबर (गोपाष्टमी) तक ऐसा नहीं किया तो प्रदेश के हजारों गोभक्त जनता को राजनीतिक विकल्प देकर गो हत्या बंद कराएंगे। उन्होंने कहा कि गाय माता को बचाने के लिए वे विकल्प के तौर पर गो ग्राम स्वराज पार्टी का गठन करके सरकार को चुनौती देंगे। जब चाय बेचने वाला देश चला सकता है तो गाय बचाने वाला भी शासन कर सकता है। वे सोमवार को मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा गाय को कटवाकर रामराज्य की स्थापना कर रही है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी वर्तमान में 36000 पंजीकृत कत्लखानों में लगभग दो गाय प्रति कत्लखाना कटती हैं। इससे प्रतिदिन 72000 गायों की हत्या हो रही है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही 3,32,50000 एकड़ चारागाह भूमि की नीलामी एवं अधिग्रहण करके बेच रही है, जो कि असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना कर गाय की भूमि छीनी जा रही है। इस दौरान गो ग्राम स्वराज यात्रा के संयोजक अमित शर्मा ने कहा कि भाजपा के 282 हिंदू सांसद गो वध पर चुप क्यों हैं? राजस्थान में भाजपा की सरकार होने के बाद भी एक लाख से अधिक गायों की भूख और प्यास से मौत हो गई।
विज्ञापन


पड़ोसी देशों में हिंदू नहीं, फिर भी गो हत्या पर पाबंदी

संत गोपाल ने कहा कि पड़ोसी देशों रूस, इजराइल और स्वीडन में हिंदू नहीं हैं, फिर भी यहां गो हत्या पर पूर्ण पाबंदी है। गो हत्या करने वाले को 24 घंटे में फांसी की सजा सुनाई जाती है। जबकि भारत में लगातार गो हत्याएं हो रही हैं। एक सवाल के जवाब में संत गोपालदास ने कहा कि मोदी और मनोहर लाल की सरकार पूरी तरह से मतलबी है। जो गाय का हित खा सकती है, वो किसी का भला नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed